फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Airport Flight Smoke in aircraft Updates Chaos after technical problem

Chennai Airport: दुबई जाने वाले विमान से अचानक निकलने लगा धुआं, 280 यात्रियों की फ्लाइट में मचा हड़कंप

Wed, 25 Sep 2024 12:07 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 25 Sep 2024 12:07 AM IST
सार

चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान से अचानक धुआं उठने की खबर आई है। फ्लाइट में तकनीकी खामी के कारण धुआं उठने के कारण अफरा-तफरी का माहौल मच गया। खबर के मुताबिक विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण प्रबंधन ने फ्लाइट को तीन घंटे की देरी से रवाना करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Chennai Airport Flight Smoke in aircraft Updates Chaos after technical problem
चेन्नई में विमान से धुआं निकलने की खबर से हड़कंप (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विमान से धुआं निकलने की घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर देर रात अफरा-तफरी जैसा माहौल रहा। खबरों के मुताबिक विमानन कंपनी ने फ्लाइट की सुरक्षा जांच के बाद विमान को मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात लगभग तीन घंटे देरी से रवाना करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

दुबई जाने वाले विमान का मामला
चेन्नई हवाई अड्डे से मंगलवार की रात 280 यात्रियों को लेकर दुबई जा रहे विमान में प्रस्थान से ठीक पहले खराबी आ गई। एयरक्राफ्ट के पंख वाले हिस्से में अचानक धुआं निकलने लगा। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि रात 9:15 बजे धुआं दिखाई देने पर विमान चालक दल ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाना पड़ा, 10 मिनट की मशक्कत के बाद बंद हुआ धुआं
धुआं निकलने की घटना के बारे में एयरपोर्ट और विमानन कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों को जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों ने विमान का निरीक्षण किया, जिसके करीब 10 मिनट बाद धुआं निकलना बंद हो गया। एहतियातन दमकल वाहनों को भी भी मौके पर तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

धुआं निकलने के कारण अज्ञात, देरी के कारण यात्री चिंतित
अधिकारियों ने धुआं निकलने के कारणों की तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। उड़ान के समय में देरी होने के कारण यात्रियों के बीच चिंता का माहौल देखा गया। खबर लिखे जाने तक विमान रवाना नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed