{"_id":"592cc5c04f1c1bdf7bbdaa37","slug":"chemist-shops-across-india-to-remain-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भर में आज बंद रहेंगी 9 लाख दवा की दुकानें, हड़ताल पर दुकानदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश भर में आज बंद रहेंगी 9 लाख दवा की दुकानें, हड़ताल पर दुकानदार
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 30 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में दवा दुकानदारों ने मंगलवार को दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। दवा की बिक्री के लिए सरकार की ओर से तय किए गए कड़े नियमों का केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से विरोध किया जा रहा है। हड़ताल के चलते करीब 9 लाख दवा की दुकानें देशभर में बंद रहेंगे।
विज्ञापन
हड़ताल की घोषणा ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) की ओर से की गई है। एसोसिएशन का कहना है इस बावत सरकार को कई ज्ञापन दिए गए लेकिन मांग नहीं माने जाने पर एक दिन के लिए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से ऑन लाइन दवा बिक्री करने का भी विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार ने कहा है कि उन्हें हर दिन बेची गई दवा की जानकारी पोर्टल पर देनी होगी।
विज्ञापन