फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chemical bottles explode inside house in Rajkot today news and updates

Updates:राजकोट में घर के अंदर रासायनिक बोतलों में विस्फोट से लगी आग; पढ़ें देश की अहम खबरें

Thu, 14 Sep 2023 05:04 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/राजकोट Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 14 Sep 2023 05:04 AM IST
विज्ञापन
Chemical bottles explode inside house in Rajkot today news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

गुजरात के राजकोट जिले के शास्त्री नगर इलाके में बुधवार को एक घर के अंदर विस्फोट होने का मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर, घर के अंदर कुछ रासायनिक बोतलें फट गईं जिसके कारण आग लग गई। जैसे ही इस घटना के बारे में दमकल विभाग के अधिकारियों को जैसे ही जानकारी हुई वे मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। घटना के समय और कारणों का सटीक पता अभी पता नहीं चल पाया है। घटना पर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

 

एआर रहमान के कॉन्सर्ट विवाद के बाद डीसीपी का तबादला
एआर रहमान के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद तांबरम पुलिस आयुक्तालय से संबंध पल्लीकरनई की पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. दीपा सत्यन को अगले आदेश तक डीजीपी/एचओपीएफ, चेन्नई के कार्यालय में अनिवार्य प्रतीक्षा के तहत रखा गया है। रहमान के कार्यक्रम के दौरान यातायात बाधित होने से मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी।  

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया का तमिलनाडु को पानी देने से इन्कार

शरद पवार गुट के नेताओं की ओर से शिकायत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार धड़े का आधिकारिक एक्स (पूर्ववर्ती टि्वटर) हैंडल निलंबित कर दिया गया है। अजित गुट ने महत्वपूर्ण घोषणाओं, पार्टी और नेता-संबंधी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए एक्स पर ‘एनसीपी स्पीक्स 1’ नाम से अपना खाता बनाया था। शरद गुट के नेताओं ने एक्स से शिकायत में दावा किया था कि यह मूल एनसीपी स्पीक्स खाते की नकल है।  

विज्ञापन

केरल में वरिष्ठ भाजपा नेता पीपी मुकुंदन का निधन 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा के वरिष्ठ नेता पी.पी. मुकुंदन का बुधवार को निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कोच्चि स्थित एक निजी अस्पताल में उनका फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का इलाज चल रहा था। वह 77 वर्ष के थे। वह 1966 से 2007 तक संघ के प्रचारक रहे। 
 

बागले ऑस्ट्रेलिया व झा श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह वहां मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे। इसी तरह भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संतोष झा को श्रीलंका का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है। 1993 बैच के अधिकारी संतोष झा अभी बेल्जियम में भारत के राजदूत हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।  
 

असम में पुलिस ने 17 फर्जी काजियों को हिरासत में लिया
बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार को असम के हैलाकांदी जिले में करीब 17 फर्जी काजियों को हिरासत में लिया। काजियों पर जिले में बाल विवाह में शामिल होने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी काजियों के पास से दस कबूलनामा (विवाह प्रमाण पत्र) भी जब्त किए गए। उल्लेखनीय है कि राज्य में बाल विवाह के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पिछले दिनों गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी।  
 

आयुष्मान भव अभियान अंत्योदय से प्रेरित: मुर्मू
गुजरात के राजभवन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुष्मान भव अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि आखिरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आयुष्मान भव अभियान अंत्योदय के आदर्श से प्रेरित है।  उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी के अंत्योदय के विचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी गतिविधियों में केंद्रीय महत्व दिया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जी-20 एक्शन प्लान 2023 के तहत सार्वभौमिक लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में विश्व समुदाय द्वारा तेज गति से आगे बढ़ने का रोड मैप स्पष्ट किया गया है।  इसी के तहत सरकार देश भर में सेवा पखवाड़े के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच आयुष्मान भव अभियान चला रही है, जिसके जरिए स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई आयामों पर सफलता प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को आयुष्मान ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा।  

मिलावटी कफ सिरप से हुई थी जम्मू-कश्मीर में 12 बच्चों की मौत
जम्मू-कश्मीर में 12 बच्चों की मौत के मामले में मिलावटी कफ सिरप का पता चला है। आरोप है कि एक कंपनी के कफ सिरप में कई तरह के रसायन मिश्रित थे जो स्वास्थ्य के लिए जानलेवा हो सकते हैं।

पुलिस का आरोप है कि दिसंबर 2019 और जनवरी 2020 के बीच 12 बच्चों की मौत मिलावटी कफ सिरप से हुई है। 2020 में सरकारी प्रयोगशालाओं ने जांच में पाया कि जम्मू और कश्मीर के जिन बच्चों की मौत हुई है उन्हें कफ सिरप का सेवन कराया गया। इस मामले में उन दवा कंपनियों पर भी आरोप लग रहे हैं जिनके कफ सीरप को लेकर हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने जांच की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed