{"_id":"5e7b8d558ebc3e77b463b3f0","slug":"chef-floyd-cardoz-dead-after-testing-coronavirus-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस ने ली जाने माने शेफ फ्लोयड कार्डोज की जान, 59 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस ने ली जाने माने शेफ फ्लोयड कार्डोज की जान, 59 साल की उम्र में निधन
Wed, 25 Mar 2020 10:27 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
फ्लोयड कार्डोज
- फोटो : social media
जाने माने शेफ फ्लोयड कार्डोज की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कार्डोज़ (59) की मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से हुई है। वह मुंबई में मशहूर रेस्तरां बॉम्बे कैंटीन और ओ पेड्रो के सह मालिक थे। उन्होंने हाल में बॉम्बे स्वीट शॉप की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
कार्डोज का जन्म मुंबई में ही हुआ था और वह आठ मार्च तक शहर में ही थे। उन्होंने 18 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी थी कि उन्होंने खुद को न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन