फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Check it out before binding into the bondage of jio

जियो के बंधन में बँधने से पहले चेक करें ये बाते

Mon, 24 Jul 2017 02:11 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 24 Jul 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Check it out before binding into the bondage of jio
jio
रिलायंस जियो ने सस्ते फीचर फोन की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक जियो फोन की इफेक्टिव कीमत शून्य रुपये रखी गई है। यानी उपभोक्ता को ये फोन 1500 रुपये की वापस मिलने वाली सिक्योरिटी राशि के साथ मुफ्त में मिलेगा। आप पैसे देने के बाद तीन साल के लिए इस फोन से बंध-से जाएंगे। इसीलिए फोन खरीदते समय ये बातें ज़रूर पता कर ले।
विज्ञापन



1. फेसबुक, व्हाट्सऐप और उसके जैसे आपके पसंदीदा ऐप इस फ़ोन पर आम फोन की तरह चलेंगे कि नहीं यह पता कर ले। कहीं ऐसा नहीं हो कि अपने ऐप लोगों तक पहुंचाने के लिए जियो ने दूसरे ऐप्स को डिसेबल या मुश्किल बना रखा हो। इस बारे में कंपनी की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन



2. अगर इस फ़ोन को आप अपने मोबाइल पेमेंट की ज़रूरतों के लिए भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो एक बार ये समझ लेना ज़रूरी होगा कि क्या जियो मनी के अलावा दूसरे ऐप भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं। हो सकता है आप पहले से पेटीएम या मोबीक्विक जैसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे हों और उनकी सर्विस से खुश हों।
विज्ञापन
विज्ञापन



3. फीचर फ़ोन में स्टोरेज की जगह आम तौर पर नहीं के बराबर होती है। ऐसे फोन को डेटा के लिए इस्तेमाल करना नई बात है। इसलिए एक बार ये ज़रूर जांच लीजिये की स्टोरेज के लिए फोन की इंटरनल मेमोरी कितनी है। उसके अलावा ये भी पता कीजिये कि एसडी कार्ड लगाने पर स्टोरेज की जगह कितनी और बढ़ सकती है।


4. अब तक शायद कोई भी फीचर फ़ोन नहीं होगा जिसमे फ़्लैश हो इसलिए जियो के फ़ोन लेते समय इस बात का ध्यान रखियेगा। चूंकि फोटो शेयर करना मोबाइल फोन पर लोगों का पसंदीदा काम है, अगर इस फ़ोन के साथ फ़्लैश होगा तो वो सोने पे सुहागा है।


5. इस फीचर फ़ोन के साथ एक केबल भी होगा जिसकी मदद जियो टीवी सभी टेलीविज़न स्क्रीन पर चलेगा. इसकी घोषणा भी की गयी है। जियो टीवी की मदद से टेलीविज़न के डिस्ट्रीब्यूशन में भी घुसने की कोशिश की जा रही है। लेकिन क्या इस पर स्पोर्ट्स चैनल देखे जा सकेंगे क्योंकि केबल टीवी या डीटीएच के पैक में ये सबसे महंगे होते हैं। ये सवाल तो लाख टके का है।



6. अगर ग्राहकों से 1500 रुपये लिए जाते हैं और जियो को 10 करोड़ नए ग्राहक मिल जाते हैं तो कंपनी के पास 15 हज़ार करोड़ रुपये इकठ्ठा हो जाएंगे। आगे चलकर जियो अपने ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर जाने से रोकने के लिए ऑफर दे सकता है या शर्तें लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed