फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Check dam named on PM Modi mother Heeraben in Rajkot Gujarat

Gujarat: पीएम मोदी की मां हीराबेन को 'चेक डैम' बनाकर दी जा रही श्रद्धांजलि, राजकोट में हो रहा निर्माण

Fri, 06 Jan 2023 04:45 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, राजकोट
पीटीआई, राजकोट Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

राजकोट-कलावाड रोड पर वागुडाड गांव के पास न्यारी नदी के निचले हिस्से में 'गिर गंगा परिवार ट्रस्ट' द्वारा चेक डैम बनाया जा रहा है। इसमें करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
Check dam named on PM Modi mother Heeraben in Rajkot Gujarat
पीएम मोदी की मां हीराबेन - फोटो : PTI

विस्तार

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को अहमदाबाद के एक अस्पताल में 99 साल की उम्र हो गया था। उनकी याद अब गुजरात के राजकोट में एक चेक डैम बनाया जा रहा है जिसका नाम हीराबेन के नाम पर होगा। एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चेक डैम शहर के बाहरी इलाके में बनेगा। गिर गंगा परिवार ट्रस्ट ने इस डैम को बनाने की जिम्मेदारी ली है।

विज्ञापन


'गिर गंगा परिवार ट्रस्ट करवा रहा चेक डैम का निर्माण
ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप सखिया ने कहा कि राजकोट-कलावाड रोड पर वागुडाड गांव के पास न्यारी नदी के निचले हिस्से में 'गिर गंगा परिवार ट्रस्ट' द्वारा चेक डैम बनाया जा रहा है। इसमें करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी और सिर्फ दस दिन में यह चेक डैम बन जाएगा। स्थानीय विधायक दर्शिता शाह और राजकोट के मेयर प्रदीप दाव की उपस्थिति में बुधवार को बांध से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें इसकी घोषणा हुई।
विज्ञापन


चेक डैम का नाम हीराबेन स्मृति सरोवर 
सखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए हमने चेक डैम का नाम हीराबेन स्मृति सरोवर रखने का फैसला किया है, क्योंकि यह उनकी स्मृति में बनाया जा रहा है। यह दूसरों को भी उनकी मृत्यु के बाद कुछ करने या अच्छे कारण के लिए दान करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट अब तक बनवा दिए 75 चेक डैम
साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने दानदाताओं की आर्थिक मदद से पिछले चार महीनों में 75 चेक डैम बनाए हैं। आगे सखिया ने कहा कि नवीनतम बांध दो हफ्तों के भीतर पूरा हो जाएगा और इसमें लगभग 2.5 करोड़ लीटर पानी जमा करने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि बांध 400 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा होगा। एक बार भरने के बाद यह नौ महीने तक सूखा नहीं रहेगा। यह भूजल को रिचार्ज करेगा और अंतत: आसपास के गांवों के किसानों और पशुपालकों की मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed