{"_id":"56e784944f1c1bdc108b48b6","slug":"chargesheet-against-35-ftii-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफटीआईआई के 35 छात्रों के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एफटीआईआई के 35 छात्रों के खिलाफ चार्जशीट
एजेंसी/पुणे
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल पुणे स्थित एफटीआईआई संस्थान के निदेशक प्रशांत पथराबे का घेराव करने और उन्हें बंदी बनाए रखने के मामले में सोमवार को चार्जशीट दाखिल की गई।
यह चार्जशीट संस्थान के 35 छात्रों के खिलाफ दर्ज की गई है। मामले की अगली सुनवाई दो अप्रैल को होगी।
पुणे की डेक्कन-जिमखाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। अब मामले की सुनवाई अगले महीने दो अप्रैल को होगी।
भाजपा सदस्य और टीवी अभिनेता गजेंद्र चौहान के एफटीआईआई का चेयरमैन बनने का ये सभी छात्र विरोध कर रहे थे और इसी दौरान इन्होंने कथित तौर पर निदेशक पथराबे की घेराबंदी की और उन्हें बंदी बना दिया।