फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chapter of Cyber crime and Investigation Abroad added to CBI Manual

सीबीआई मैनुअल में जोड़ा गया साइबर क्राइम व विदेश में जांच का अध्याय

Tue, 22 Dec 2020 07:44 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Dec 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
Chapter of Cyber crime and Investigation Abroad added to CBI Manual
सीबीआई - फोटो : ani

केंद्रीय जांच ब्यूरो के मैनुअल में साइबर क्राइम और विदेश में जांच के दो नए अध्याय जोड़े गए हैं। 2005 के बाद पहली बार मैनुअल में बदलाव हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को नया क्राइम मैनुअल जारी किया है।

विज्ञापन


सीबीआई के नए मैनुअल में मानक संचालन प्रक्रियाओं में कुछ हिस्से जोड़े गए हैं, इनमें देश की सीमाओं के बाहर जांच के तौर तरीकों को विस्तृत रूप से समझाया गया है। इसमें इंटरपोल के साथ समन्वय और सहयोग का भी पूरा विवरण है। साथ ही जांच में तेजी कैसे लाई जाए इसके सुझावों को भी जोड़ा गया है। इसमें साफ कहा गया कि मुख्यालय स्तर की जांचें छह महीने के भीतर ही पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन



इसके अलावा डिजिटल साक्ष्यों के रखरखाव को लेकर भी एसओपी जोड़ा गया है। वहीं जोन ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व वाली जांचें नौ महीने में पूरी होनी चाहिए। जांच एजेंसी ने अतिरिक्त निदेशक प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व में एक कार्यबल को क्राइम मैनुअल में जरूरी बदलाव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस टीम ने कानूनी विशेषज्ञों व अन्य हिस्सेदारों से विचार विमर्श के बाद नए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नए मैनुअल के लिए सीबीआई की टीम को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed