फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chaos in Assam assembly over allegation of govt subsidy to firm linked to Himanta's wife

सदन: CM सरमा की पत्नी से जुड़ी फर्म को सब्सिडी देने के आरोप पर चर्चा के लिए नोटिस, खारिज होने पर हंगामा

Thu, 14 Sep 2023 01:33 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 14 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

कांग्रेस ने इस मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था, लेकिन प्रश्नकाल के अंत में स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने नोटिस को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा स्थगन प्रस्ताव के लायक नहीं है। इस पर सदन में हंगामा मच गया।
 

विज्ञापन
Chaos in Assam assembly over allegation of govt subsidy to firm linked to Himanta's wife
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ी कंपनी को सरकारी सब्सिडी देने के आरोप वाले मामले में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर, राज्य की विधानसभा में गुरुवार को हंगामा मच गया। दरअसल, विपक्षी विधायकों ने इस मामले में चर्चा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने इस मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था, लेकिन प्रश्नकाल के अंत में स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने नोटिस को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा स्थगन प्रस्ताव के लायक नहीं है। इस पर सदन में हंगामा मच गया।

विज्ञापन


कांग्रेस और सीपीआईएम के विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई भी नारा लगाने लगे। जब विधायक शांत नहीं हुए तो स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई ने बुधवार को आरोप लगाया था खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की वेबसाइट से पता चलता है कि रिनिकी भुइयां सरमा की फर्म 'प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' को क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के हिस्से के रूप में 10 करोड़ रुपये मिले हैं। रिनिकी, असम के मुख्यमंत्री की पत्नी हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोपों को नकारा

इस आरोप पर मुख्यमंत्री सरमा ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि न तो मेरी पत्नी और न ही जिस कंपनी से वह जुड़ी हैं, उसे कभी भी भारत सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed