फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in Indian institutions rules to make wporld class

भारतीय संस्थानों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए नियमों में बदलाव

Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Changes in Indian institutions rules to make wporld class

भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ सौ संस्थानों से मुकाबले के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किए हैं। पीएमओ की इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अब फैकल्टी की सारी सीट भरने की तय समय सीमा तीन साल को बढ़ा कर पांच साल कर दिया गया है।

विज्ञापन


विश्व स्तरीय संस्थान बनाने के लिए नियमों में बदलाव की सिफारिशों पर बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय में बैठक होगी। इस बैठक में नियमों में ढील की सिफारिश पर मुहर लग जाएगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विश्व स्तरीय संस्थान के लिए देशभर से 20 शिक्षण संस्थान चुने जाएंगे। संस्थानों में फैकल्टी नियुक्त करने की पहले तीन साल की समय सीमा रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर पांच साल कर दी गई है। अभी बीस छात्रों पर एक फैकल्टी होती है और नए नियमों के तहत दस छात्रों पर एक फैकल्टी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहले की सिफारिशों के मुताबिक शिक्षण संस्थान में बीस हजार छात्र होने चाहिए थे, जो अब पंद्रह हजार की सीमा तय की गई है। 

इसके अलावा सरकारी व सहायता प्राप्त संस्थानों को पहले पांच सालों के लिए पांच सौ करोड़ रुपये दिए जाने थे, जिसे बढ़ाकर एक हजार करने की सिफारिश की गई है। समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि मेडिकल संस्थान का अधिकार एमसीआई के पास ही रहे। हालांकि यूजीसी के अधिकार कम हो जाएंगे। 


यूजीसी की भूमिका सिर्फ नियम बनाने तक रहेगी, प्रशासकीय नहीं। समिति ने यह भी साफ कर दिया है कि यह प्रोजेक्ट मानव संसाधन विकास मंत्रालय का है, जिसे पीएमओ निगरानी कर रहा है। इसमें नीति आयोग का कोई दखल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed