फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Changes in 50-year-old law If dependent are accused of murder then other eligible family get pension

50 साल पुराने कानून में बदलाव: आश्रित पर हत्या का आरोप तो दूसरे पात्र परिजन को पेंशन

Thu, 23 Sep 2021 04:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Sep 2021 04:48 AM IST
सार

देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब लोग पेंशन हासिल करने के लिए पति, मां, पत्नी, पिता या बच्चों की हत्या करने लगे थे। इस वजह से सरकार ने पारिवारिक पेंशन को किसी भी तरह के कानूनी फैसला होने तक के लिए निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
Changes in 50-year-old law If dependent are accused of murder then other eligible family get pension
पेंशन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र सरकार ने पेंशन से जुड़े दशकों पुराने कानून में बदलाव किया है। इसके अनुसार, सरकारी कर्मचारी की हत्या मामलों में उत्तराधिकारी के आरोपी होने पर पारिवारिक पेंशन निलंबित नहीं की जाएगी बल्कि आरोपी शख्स की जगह अन्य पात्र सदस्य को तुरंत दी जाएगी। पेंशन से जुड़े 50 साल पुराने कानून में हाल में बदलाव किया है। 

विज्ञापन


देशभर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब लोग पेंशन हासिल करने के लिए पति, पत्नी, माता-पिता या बच्चों की हत्या करने लगे थे। इस वजह से सरकार ने पारिवारिक पेंशन को किसी भी तरह के कानूनी फैसला होने तक के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


साथ ही यदि किसी आरोपी का गुनाह साबित नहीं होता था या उसकी सजा पूरी हो जाती थी तो उसकी पारिवारिक पेंशन फिर से शुरू कर दी जाती थी लेकिन आरोपी के दोषी होने पर पेंशन परिवार के अगले पात्र सदस्य के नाम कर दी जाती थी लेकिन इसमें काफी समय लगता था जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी लेकिन केंद्र सरकार ने इस नियम को बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय ने अपना आदेश जारी कर कहा है कि परिवार के सदस्य को पारिवारिक पेंशन नहीं देना गलत है, कानूनी कार्यवाही को अंतिम रूप देने में लंबा समय लगता है, जिसकी वजह से बच्चों और परिवार के बाकी पात्र सदस्यों को पेंशन न मिलने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। नए नियम के मुताबिक, ऐसे मामलों में जहां पारिवारिक पेंशन हासिल करने के लिए पात्र व्यक्ति पर सरकारी कर्मचारी की हत्या करने या ऐसा अपराध करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया जाता है, उस पर परिवार पेंशन का भुगतान निलंबित रहेगा लेकिन इस संबंध में आपराधिक कार्यवाही समाप्त होने तक परिवार के अन्य पात्र सदस्य को पारिवारिक पेंशन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed