{"_id":"578a667a4f1c1b6c2a13da95","slug":"change-of-guard-in-arunachal-is-internal-matter-of-cong","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में परिवर्तन कांग्रेस का अंदरूनी मामला : रिजिजू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अरुणाचल में परिवर्तन कांग्रेस का अंदरूनी मामला : रिजिजू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
किरण रिजिजू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के ताजा घटनाक्रम से पल्ला झाड़ते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस की ओर से सरकार बचाने के लिए वहां नेतृत्व परिवर्तन करने पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री रिजिजू ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, हमारा कांग्रेस के अंदरूनी मामले से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। यह भाजपा की सरकार नहीं थी।
भाजपा ने केवल सरकार का समर्थन किया। जो कुछ भी हुआ था, वह कांग्रेस नेताओं के बीच टकराव के चलते हुआ। हम केवल यह चाहते हैं कि अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता आए क्योंकि यह एक संवेदनशील और महत्वपूर्ण राज्य है।
विज्ञापन