केवल लैंडर से संपर्क टूटा है, 1.3 अरब भारतीयों की उम्मीद नहीं: उपराष्ट्रपति नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
There is nothing to despair. ISRO only lost communication with the Lander & not the hopes of 1.3 billion Indians. The Orbiter with its payloads is performing its mission. @isro #Chandrayaan2
विज्ञापन विज्ञापन— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 7, 2019
उन्होंने लिखा कि मैं इसरो के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान-2 से जुड़े सभी लोगों को अंतरिक्ष अन्वेषण में नए मोर्चे पर विजय प्राप्त करने के प्रयास में उनकी कड़ी मेहनत एवं प्रतिबद्धता के लिए सलाम करता हूं। नायडू ने इसरो को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को उनपर गर्व है।
I salute @isro scientists, engineers & everyone else associated with Chandrayaan-2 for their hard work & dedication in trying to conquer new frontiers in space exploration.
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 7, 2019
The nation is proud of #ISRO’s achievements. My best wishes for all your future endeavours. #Chandrayaan2
गौरतलब है कि चंद्रयान -2 के लैंडर विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा, जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।
130 करोड़ भारतीयों को इसरो की सफलताओं पर गर्व है। अनुसंधान की अनिश्चितताओं में इसरो ने हर असफलता को एक अवसर मान कर, उससे बड़ी सफलता हासिल की है। सिर्फ लैंडर से संपर्क टूटा है, आपका हौसला नहीं, देश का विश्वास नहीं टूटा। @isro #isro #Chandrayaan2
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) September 7, 2019