फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan-2 reached Earth's fifth orbit, just 30 days away from the lunar surface

धरती की पांचवीं कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2, चांद की सतह से बस 30 दिन दूर

Wed, 07 Aug 2019 04:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Chandrayaan-2 reached Earth's fifth orbit, just 30 days away from the lunar surface
चंद्रयान-2 - फोटो : PTI

देश के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 ने मंगलवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी की पांचवीं और अंतिम कक्षा में प्रवेश कर लिया है। तय योजना के मुताबिक, यान को धरती की पांच कक्षाओं से होकर ही आगे बढ़ना था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को यह जानकारी ट्वीट करते हुए बताया कि चंद्रयान-2 तय कार्यक्रम के मुताबिक सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-2 अब चांद की सतह पर कदम रखने से बस 30 दिन दूर है। इसे सात सितंबर को चांद की दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना है। 

विज्ञापन


22 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से बाहुबली रॉकेट जीएसएलवी एमके-3 एम-1 के जरिये सफल प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान-2 170 किमी पेरिजी (पृथ्वी से कम दूरी) और 45,475 किमी  एपोजी (पृथ्वी से ज्यादा दूरी) पर स्थापित किया गया था। मंगलवार दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच तय योजना के मुताबिक चंद्रयान-2 की कक्षा में सफलतापूर्वक पांचवीं बार बदलाव किया गया। 1,041 सेकंड की फायरिंग के बाद यान ने 276 गुणा 142,975 किमी की कक्षा में पहुंच गया। यहां से अब यान की चांद की ओर रवानगी शुरू हो गई है। इससे पहले दो अगस्त को चंद्रयान-2 चौथी कक्षा में पहुंचा था।
विज्ञापन


14 अगस्त को चांद की कक्षा में करेगा प्रवेश

14 अगस्त को तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच चंद्रयान-2 का ट्रांस लूनर इंसर्शन किया जाएगा। यानी चंद्रयान-2 को चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा में भेजा जाएगा। चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो चुकी है। लॉन्चिंग के 16.23 मिनट बाद चंद्रयान-2 पृथ्वी से करीब 170 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट से अलग होकर पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed