{"_id":"5c62be82bdec224e1b7f6a7c","slug":"chandrababu-naidu-today-meet-president-kovind-special-state-status-for-andhra-demanded-for-andhra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र के सीएम चंद्रबाबू ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, मांगा विशेष राज्य का दर्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र के सीएम चंद्रबाबू ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, मांगा विशेष राज्य का दर्जा
Tue, 12 Feb 2019 06:38 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 12 Feb 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति और आंध्र प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीडीपी सांसदों और विधायकों के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और राज्य के लिए विशेष दर्जा की मांग उठाई।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू और उनके प्रतिनिधिमंडल ने आंध्र प्रदेश भवन से राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च किया और राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें 18 मांगों के साथ एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें द्विभाजन अधिनियम के वादे और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य दर्जा देना शामिल है।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद नायडू ने पत्रकारों से कहा कि हमने राष्ट्रपति से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। और नायडू ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार, आंध्र प्रदेश के द्विभाजन अधिनियम के वादों की अनदेखी की है और राज्य को अनुदान जारी किए बिना समय बीता दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हैदराबाद के विकास के लिए 60 वर्षों से संघर्ष चल रहा है और आज यह एक विश्व स्तरीय शहर के रूप में खड़ा है। आंध्र प्रदेश के साथ हुए अन्याय को देखते हुए कई लोग तनाव में चले गए और हाल ही में एक शारीरिक रूप से निशक्त व्यक्ति अर्जुन राव ने आत्महत्या कर ली थी। राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया जा रहा है।