फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu slams BJP in Mahanadu, said 'talkative PM'

महानाडू में बीजेपी पर जमकर गरजे चंद्रबाबू नायडू, मोदी को बताया 'बोलने वाला पीएम'

Sun, 27 May 2018 10:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Updated Sun, 27 May 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu slams BJP in Mahanadu, said 'talkative PM'

तेलगुदेशम सुप्रीमो और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू देश में मोदी विरोधी टीम का राष्ट्रीय चेहरा साबित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी को कैंपेन पीएम कह कर तंज कसते हुए नायडू ने कहा कि वे वायदे निभाने में असफल साबित हुए हैं। उन्होंने बीजेपी पर एक बार नहीं, कई-कई बार वायदा खिलाफी का आरोप भी लगाया और कहा कि बीजेपी मित्र धर्म निभाने में असफल साबित हुई है। 

विज्ञापन


बीजेपी को रोकेगी टीडीपी

रविवार को विजयवाड़ा में टीडीपी के सालाना होने वाले महानाडू सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केन्द्र में सरकार बनाने में उनकी पार्टी की अहम भूमिका रही है और 1996 में यूनाईटेड फ्रंट की सरकार बनाने में टीडीपी का अहम रोल था और टीडीपी और एनटीआर ने मिल कर ही देवगौड़ा को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि टी़डीपी देश की राजनीतिक को बदलने की ताकत रखती है, वहीं उन्होंने संकेत दिए कि 2019 में बीजेपी को सत्ता से रोकने के लिए वे समान सोच रखने वाली पार्टियों से समझौता कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केवल 'बातें' करते हैं मोदी जी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की ही भूमिका निभाएगी और इससे ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला, लेकिन बीजेपी भी 2019 में सत्ता में नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा कि 2019 में सत्ता में आने की बीजेपी की चाहत दूर का सपना साबित होगी। मोदी पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी केवल कैंपेन पीएम हैं, जो केवल नारे देना जानते हैं, लेकिन वायदे निभाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के नेतृत्व में उन्होंने एनडीए को सपोर्ट किया और राज्य में काफी काम किए, लेकिन मोदी जी केवल बातें करना ही जानते हैं, काम कम करते हैं। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया समेत सरकार की अन्य योजनाएं फेल साबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी, जीएसटी और नीरव मोदी पर की खिचांई

नोटबंदी का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने इसका समर्थन किया, लेकिन सरकार ने उनकी किसी सिफारिश को नहीं माना और लोगों की मेहनत की कमाई को बैंकों के बाहर खड़ा कर दिया। वहीं जीएसटी पर निशाना साधते हुए नायडू ने कहा कि इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ा है। उन्होंने मुद्रा की कमी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि नोटबंदी को ठीक से लागू नहीं किया गया जिससे बैंकिग व्यवस्था चरमरा गई, जिसके चलते हालात खराब हुए। उन्होंने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों को ठीक से लागू किया गया होता तो किसान खुशहाल होता। 

उन्होंने नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को भी घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी विरोधियों को डराने के लिए सीबीआई, ईडी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है, उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की आदत है उसका विरोध करने वाली पार्टियों को बीजेपी निशाना बनाती है। वहीं उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम पर पूरे देश में बहस होनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छ चुनावी व्यवस्था के लिए इनका सुरक्षित होना बेहद जरूरी है।   
 

बीजेपी की साजिश है तिरुपति बालाजी मुद्दा 

Chandrababu Naidu slams BJP in Mahanadu, said 'talkative PM'

भगवान तिरुपति बालाजी के आभूषणों पर उठ रहे विवादों पर नायडू ने कहा बीजेपी साजिश के तहत झूठे षडयंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले नरेन्द्र मोदी और बीजेपी ने पुरात्तव विभाग के जरिए बालाजी मंदिर को कब्जाने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों के विरोध के बाद उन्होंने कदम वापस खींच लिए। उन्होंने भरोसा जताया कि जो भी बालाजी का नाम खराब करने की कोशिश करेगा, भगवान उसे इसी जन्म में सजा देंगे। 

धोखेबाज है बीजेपी

केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा कि पिछले चार सालों में केन्द्र ने कुछ नहीं किया, यहां तक कि आंध्रप्रदेश का विकास रोकने में उन्होंने कई रोड़े भी अटकाए। उन्होंने केन्द्र पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ सौतेला व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। नायडू ने कहा कि राज्य कर्जे में डूबा हुआ है और वे बीजेपी से मदद मांगने के लिए 29 बार दिल्ली गए, लेकिन बीजेपी ने उन्हें धोखा ही दिया। न तो आंध्र प्रदेश के स्पेशल कैटेगरी स्टेटस का बिल और न ही आंध्र प्रदेश के पुर्ननिर्माण का बिल राज्यसभा में पेश किया।

नहीं मिला स्पेशल कैटेगरी स्टेटस 

एनडीए से समर्थन वापस लेने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार आंध्र प्रदेश को स्पेशल कैटेगरी स्टेटस देने के वायदे से मुकर गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ धोखा किया और वाईेएसआर कांग्रेस पार्टी जैसी भ्रष्टाचारी पार्टी के साथ मिल कर राज्य में अफवाहें फैला कर कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रही है। 

कोई वायदा पूरा नहीं किया

Chandrababu Naidu slams BJP in Mahanadu, said 'talkative PM'

नायडू के मुताबिक स्पेशल स्टेटस के लिए उन्हें तेलंगाना और कांग्रेस समेत देश के सभी दलों से समर्थन मिला, लेकिन बीजेपी से कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनसे वायदा किया गया था कि राज्य को रेलवे जोन, पोलवररम प्रोजेक्ट और मेट्रो चलाने को लेकर वायदा किया गया था, लेकिन केन्द्र ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। उन्होंने बीजेपी पर मित्र धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया। 

नई राजधानी अमरावती होगी नंबर वन

उन्होंने कहा कि तेलंगाना अलग होने के बाद उन्होंने 43 दिनों तक बस से सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हैदराबाद बनाया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन अब वे नई राजधानी अमरावती को चमका कर दिखाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमरावती जल्द ही देश के प्रमुख शहरों में शामिल होगा और पूरी दुनिया में उसकी वाहवाही होगी। उन्होंने कहा कि अमरावती के किसानों ने उनकी एक आवाज पर 33 हजार एकड़ कृषि जमीन स्वैच्छा से सरकार को दे दी। 

2022 तक आंध्रप्रदेश नंबर वन राज्य

महानाडू में बोलते हुए नायडू ने वायदा किया कि उनका एजेंडा राज्य का विकास है और 2022 तक आंध्रप्रदेश देश का नंबर राज्य होगा। उन्होंने कई नई योजनाओं को जनता के सामने रखते हुए कहा कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं हैं और भविष्य में बिजली की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नए विकास कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि रमजान तोहफा योजना में अल्पसंख्यकों को कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। 

साथ ही एनटीआर भरोसा के जरिए राज्य के प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने चंद्रान्ना बीमा के नाम से एक इंश्योरेस स्कीम शुरू की है, जिसमें प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए का इंश्योंरेस कवर दिया जाएगा। नायडू ने आंध्र प्रदेश को देश में 10.05 फीसदी विकास दर के साथ सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बताते हुए कहा कि तेलंगाना की विकास दर 9 फीसदी रही है, जो गुजरात से बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed