फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu Said, BJP will lose election of 2019

चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 2019 का चुनाव हार जायेगी 'भगवा पार्टी'

Tue, 17 Apr 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Updated Tue, 17 Apr 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Chandrababu Naidu Said, BJP will lose election of 2019

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी(TDP) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव हार सकती है। 

विज्ञापन


नायडू ने कहा कि लोग कल तक यही सोचते थे कि बीजेपी को कोई नहीं हरा सकता लेकिन अब राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। अब लोग पूरे विश्वास से कह रहे हैं कि बीजेपी अगला चुनाव हार जाएगी।  
विज्ञापन


दरअसल नायडू पार्टी की समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति चाहे कितना ही बड़ा हो, अहंकार से उसका पतन होगा। नायडू ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि पीएम मोदी के उपवास पर भी नायडू ने चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी अपने वादे से मुकर रही है। उपवास के आड़ में पीएम मोदी देश की जनता को छल कर रहे हैं। विपक्ष के आरोपों का साथ देते हुए नायडू ने कहा था कि पीएम उपवास को मजाक बना रहे हैं।

नायडू ने ये बात अमरावती में तीन दिवसीय हैप्पी सिटीज शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के बीच कही थीं। नायडू ने कहा था कि भाजपा का विपक्ष के चलते संसदीय कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप पूरी तरह गलत है। 

नायडू के मुताबिक अगर केंद्र वास्तव में चाहता तो एआईएडीएमके द्वारा मांगे जाने वाले कावेरी बोर्ड का गठन कर सकता था। नायडू ने कहा कि दशकों के लंबे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही आदेश दिया था कि कावेरी बोर्ड का गठन किया जाए।


बता दें कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग टीडीपी लंबे समय से कर रही है और यही वजह है कि उसने एनडीए का दामन थामा और फिर यही वजह रही कि उसने एनडीए छोड़ा। टीडीपी ने ये आरोप लगाते हुए एनडीए छोड़ा था कि पहले भाजपा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करती थी लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed