फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrababu Naidu said AP govt neck deep in graft, when will Centre initiate action against CM Jagan

AP: चंद्रबाबू नायडू बोले- भ्रष्टाचार में डूबी है आंध्र सरकार, सीएम जगन के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी केंद्र

Thu, 15 Jun 2023 03:08 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कुप्पम (आंध्र प्रदेश)।
पीटीआई, कुप्पम (आंध्र प्रदेश)। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Jun 2023 03:08 AM IST
सार

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों को घोषणा करनी चाहिए कि वे इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Chandrababu Naidu said AP govt neck deep in graft, when will Centre initiate action against CM Jagan
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी (YSRCP) सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाया और जानना चाहा कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करेगी। अपने विधानसभा क्षेत्र के कुप्पम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता कथित भ्रष्टाचार के लिए वाईएसआरसीपी सरकार की निंदा करते हुए सिर्फ बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


नायडू ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों को घोषणा करनी चाहिए कि वे इस भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई कब शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने संकल्प लिया कि एक बार जब टीडीपी सत्ता में वापस आ जाएगी, तो वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कुप्पम में ग्रेनाइट लूटने वाले सभी लोग वापस भुगतान करें। बता दें कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 
विज्ञापन


नायडू ने कहा कि टीडीपी के मिनी घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के लिए न्याय का वादा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रेनाइट की लूट पर लगाम लगने से राजस्व बढ़ेगा, जिसे कल्याणकारी योजनाओं के रूप में गरीबों के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन सेना 2024 के चुनावों के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए अभियान शुरू करेगी: पवन कल्याण

Chandrababu Naidu said AP govt neck deep in graft, when will Centre initiate action against CM Jagan
तेलुगु अभिनेता और जन सेना के संस्थापक पवन कल्याण। - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगु अभिनेता और जन सेना के संस्थापक पवन कल्याण ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राज्य में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू करेगी। उन्होंने 'वाराही' नामक एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन में चुनाव के लिए देर से प्रचार अभियान की शुरुआत में यह घोषणा की।
 
कल्याण ने पूर्वी गोदावरी जिले के काठीपुडी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन सेना विधानसभा में प्रवेश करेगी। जन सेना विधानसभा में कदम रखेगी। जितना संभव हो सके वह लोगों के साथ खड़े होंगे। जन सेना प्रमुख का प्रचार अन्नावरम से शुरू हुआ और पश्चिम गोदावरी जिले के भीमावरम के बीच लगभग 10 जगहों पर जाने के बाद समाप्त होगा। भीमावरम उन दो जगहों में से एक है जहां से वह 2019 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे।

हालांकि, कल्याण ने आरोप लगाया कि वह एक साजिश के कारण चुनाव हार गए थे। उन्हें बदले की भावना से निशाना बनाया गया था ताकि वह विधानसभा तक नहीं पहुंच सकें। कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से सही तरीके से शासन करें नहीं तो एक दिन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख को वह जमीन पर ला देंगे। जन सेना 2019 के चुनावों में रापाका वरप्रसाद के माध्यम से सिर्फ एक विधानसभा सीट जीतने में सफल रही थी। बाद में वरप्रसाद ने वाईएसआरसीपी का समर्थन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed