एनडीए की जीत का रथ रोकने की खातिर ताकत जुटा रहे चंद्रबाबू नायडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे 2019 नजदीक आ रहा है लोकसभा चुनाव में उतरने के लिए महागठबंधन की तैयारी तेज होती जा रही है। इसी के मद्देनजर गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा से मुलाकात की। बता दें कि इससे पहले चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में अरविंद केजरीवाल, शरद यादव और बसपा सुप्रीम मायावती से भी मुलाकात की थी।
NDA rule under leadership of PM Modi has created so many problems including destabalising constitutionally created institutes. Now, it is the responsibility of all secular parties including Congress to come together to replace NDA govt: Former PM & JDS leader Deve Gowda pic.twitter.com/Da3hBTfOF7
— ANI (@ANI) November 8, 2018
नायडू से मुलाकात के बाद एचडी देवगौड़ा ने कहा कि एनडीए सरकार को बदलने के लिए कांग्रेस समेत सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू कई नेताओं से मिल चुके हैं और 2019 में एनडीए सरकार को हटाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों कर रहे हैं। मुझसे और कुमारस्वामी से मिलकर उन्होंने आगे की रणनीति पर बात की।
वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस 15 नवंबर से तीन दिनों तक 2019 के लोकसभा चुनाव पर चर्चा करने जा रही है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र के पार्टी मामलों के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे राज्य की सभी 48 लोकसभा क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब महज कुछ दिन पहले कांग्रेस और एनसीपी अगले साल के लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने के लिए एक दूसरे के करीब आयीं। दोनों पार्टियों के बीच महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 38 पर सहमति बन रही है।
खबर ये भी है कि एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पिछले सप्ताह औरंगाबाद में कहा था कि 40 सीटों को लेकर सहमति बन गयी है। सीटों के बंटवारे से जुड़ी वार्ता का हिस्सा रहे एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि करीब 38 सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बन गई है। बाकी सीटों को लेकर चर्चा चल रही है।