फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandra Babu Naidu condemns attack on Andhra CM and demands impartial inquiry

Andhra: चंद्रबाबू नायडू ने CM रेड्डी को पत्थर मारे जाने की घटना की आलोचना की, बोले- जिम्मेदारों को मिले सजा

Sun, 14 Apr 2024 09:55 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2024 09:55 AM IST
सार

विजयवाड़ा में शनिवार शाम को 'मेमंथा सिद्धम' बस यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर पत्थर फेंक दिया था, जिससे उनकी बाईं भौंहें के ऊपर एक गहरा कट लग गया था। इस घटना की चंद्रबाबू नायडू ने आलोचना की।

विज्ञापन
Chandra Babu Naidu condemns attack on Andhra CM and demands impartial inquiry
राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू हमेशा ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को घेरते नजर आते हैं। लेकिन इस बार वह सीएम के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने रेड्डी पर एक बस यात्रा के दौरान हुए हमले की निंदा की। इसके साथ ही भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'मैं सीएम पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि इस घटना की निष्पक्ष जांच शुरू की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों को सजा दी जाए।'
विज्ञापन


यह है मामला
सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम को विजयवाड़ा में 'मेमंथा सिद्धम' बस यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पर एक पत्थर फेंक दिया था, जिससे उनकी बाईं भौंहें के ऊपर एक गहरा कट लग गया था। सीएम का तुरंत बस में प्राथमिक उपचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने आगे बताया कि हमले के बाद भी मुख्यमंत्री रेड्डी ने अपनी बस यात्रा जारी रखी।

विरोध-प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए
इस बीच, सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी नेता और उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवार केके राजू ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले के खिलाफ शनिवार को विजयवाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सत्तारूढ़ पार्टी के सैकड़ों समर्थक शामिल हुए। राजू ने इस दौरान धरना भी दिया और हमले की निंदा करते हुए नारे लगाए। बता दें, राजू आंध्र प्रदेश के गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एनआरईडीसीएपी) के अध्यक्ष भी हैं। 

रेड्डी पर हुए हमले की निंदा
हमले की साजिश रचने का दावा करते हुए वाईएसआरसीपी नेता ने पत्रकारों से कहा, ''इस हमले के पीछे टीडीपी और उसके सहयोगी दल (भाजपा और जेएसपी) हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के काफिले पर पथराव किया। राज्य के आईटी मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने भी 'मेमंथा सिद्धम' रोड शो के दौरान विजयवाड़ा में सीएम जगन रेड्डी पर हुए हमले की निंदा की।

अगर आपको लगता है सीएम डरे हुए हैं...
उन्होंने कहा, 'राज्य भर में वाईएसआरसीपी कार्यकर्ता और जगनमोहन रेड्डी के समर्थक दुनिया भर में हमारे मुख्यमंत्री पर इस हमले की निंदा कर रहे हैं। अगर आप (टीडीपी) सोचते हैं कि जगन चंद्रबाबू (टीडीपी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू) और उनके सहयोगियों द्वारा पुराने तरीके के हमलों से डरे हुए हैं, तो आप गलत हैं। उसी विजयवाड़ा इलाके में वांगावीती मोहन रंगा की हत्या के लिए जिम्मेदार टीडीपी ने आज सीएम जगन पर पथराव किया।'


88 सीटें जीतने की जरूरत
गौरतलब है कि तेलुगू देशम पार्टी, भाजपा और जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने पहले घोषणा की थी कि वह राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगी। राज्य में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटें हैं। आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ 13 मई को होने हैं, वोटों की गिनती चार जून को होनी है। किसी भी पार्टी को राज्य में अपने दम पर सरकार बनाने के लिए 175 विधानसभा सीटों में से 88 सीटें जीतने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed