{"_id":"5b4f69024f1c1b44748b57c5","slug":"chandan-mitra-quits-bjp-and-likely-to-join-mamata-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी के करीबी चंदन मित्रा ने भाजपा छोड़ी, थाम सकते हैं ममता का हाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आडवाणी के करीबी चंदन मित्रा ने भाजपा छोड़ी, थाम सकते हैं ममता का हाथ
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
chandan mitra
वरिष्ठ नेता चंदन मित्रा ने बुधवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी से दो बार राज्यसभा सांसद रहे मित्रा के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार और पायनियर के संपादक मित्रा ने अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम या किसी अन्य पार्टी में शामिल होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। सूत्रों का कहना है कि वह 21 जुलाई को कोलकाता में होने वाले तृणमूल कांग्रेस के शहीद दिवस पर पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के करीबी मित्रा को केंद्र में सत्तारूढ़ तत्कालीन एनडीए ने 2003 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। इसके बाद पार्टी ने 2010 में उन्हें मध्य प्रदेश से उच्च सदन भेजा था।
विज्ञापन
पार्टी ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के केंद्र में आने बाद वह साइड लाइन हो गए थे।