{"_id":"630c9e7975e2ad25ad24d83b","slug":"challenges-of-delhi-police-during-corona-period-are-discussed-in-the-35th-episode-of-kissa-khaki-ka","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किस्सा खाकी का': 35वें एपिसोड में कोरोना पर चर्चा, अपराधों पर लगाम के लिए दिल्ली पुलिस के प्रयासों को बताया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'किस्सा खाकी का': 35वें एपिसोड में कोरोना पर चर्चा, अपराधों पर लगाम के लिए दिल्ली पुलिस के प्रयासों को बताया
Mon, 29 Aug 2022 04:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 29 Aug 2022 04:39 PM IST
सार
इस सीरीज का प्रसारण पहली बार 16 जनवरी 2022 को हुआ था। दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर हर रविवार को इसका एक एपिसोड जारी किया जाता है।
विज्ञापन
किस्सा खाकी का
- फोटो : PTI
विस्तार
डिजिटलीकरण के इस युग में दिल्ली पुलिस ‘किस्सा खाकी का’ नाम से अपनी पॉडकास्ट सीरीज चला रही है। इस सीरीज में अपराध, तहकीकात और मानवीय पहलुओं की अनसुनी कहानियों के बारे में पॉडकास्ट के जरिए हर कोई जान-सुन रहा है। इस पॉडकास्ट सीरीज का 35वां एपिसोड रविवार को जारी हुआ। 'सांसों के सौदागर' नाम से प्रसारित इस एपिसोड में दिल्ली में महामारी की दूसरी लहर के दौरान पुलिस अधिकारियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में पुलिस के सामने आई चुनौतियों पर चर्चा
रविवार को प्रसारित किए गए एपिसोड 'सांसों के सौदागर' में चर्चा की गई है कि कोरोना महामारी के दौरान जहां एक ओर पुलिस, जनता के स्वास्थ्य और सफाई से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थी वहीं, दूसरी तरफ उसे ऑक्सिजन सिलेंडर और जीवन रक्षक दवाइयों की कालाबाज़ारी कर रहे धोखेबाजों से भी निपटना पड़ा।
विज्ञापन
ऐसे लोग जो महामारी काल में नक़ली दवाइयां बेच रहे थे और ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे माफियाओं से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ शुरू किया। इस पॉडकास्ट में बताया गया है कि पुलिस ने कोविड हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। इसकी मदद से पूरी दिल्ली से धोखाधड़ी की ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने वाले 910 से अधिक कॉल प्राप्त हुए। जिससे 595 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी, 229 दोषियों को गिरफ्तार किया और 1.1 करोड़ रुपये वसूल किए गए।
विज्ञापन
जनवरी 2022 में हुई शुरुआत
इस सीरीज का प्रसारण पहली बार 16 जनवरी 2022 को हुआ था। दिल्ली पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर हर रविवार को इसका एक एपिसोड जारी किया जाता है। प्रत्येक एपिसोड 2 मिनट 20 सेकंड का होता है। ये जेल सुधारक और मीडिया शिक्षक डॉ. वर्तिका नंदा द्वारा लिखित और सुनाई गई हैं। हाल ही में केकेके (KKK) ने दिल्ली पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के साथ एक विशेष एपिसोड जारी किया। सीरीज के तहत अब तक 35 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं।
किस्सा खाकी का एपिसोड हर रविवार दोपहर 2 बजे दिल्ली पुलिस के सभी सोशल मीडिया हैंडल - फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जारी किया जाता है। पहले एपिसोड में लाल किले के पास वंचित बच्चों के लिए कांस्टेबल ‘थान सिंह’ के स्कूल को फीचर करने से ले कर सब-इंस्पेक्टर ‘सोनू’ की कहानी और दिल्ली के गांवों में और उसके आसपास पुस्तकालय शुरू करने की उनकी पहल तक, किस्सा खाकी का ने पुलिस कर्मियों द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला है।