समन को चुनौती: अभिषेक बनर्जी पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद व पत्नी को मिले ईडी के समन खारिज करने की मांग
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी रूजिरा बनर्जी को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली में पेश होने के लिए समन भेजे हैं।
विस्तार
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उन्हें भेजे गए ईडी के समन को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अपनी याचिका में बनर्जी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें व उनकी पत्नी रूजिरा को दिल्ली में पूछताछ के लिए भेजे गए समन खारिज किए जाएं।
सांसद बनर्जी ने हाईकोर्ट से आग्रह किया है कि वह ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून की धारा 50 के तहत जारी समन को खारिज करने का निर्देश दे। याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि ईडी को निर्देश दिया जाए कि वह उन्हें तथा रूजिरा को पूछताछ के लिए दिल्ली तलब न करे और उनसे आगे कोई भी पूछताछ या परीक्षण कोलकाता में ही किया जाए।
TMC leader Abhishek Banerjee approaches Delhi High Court challenging Enforcement Directorate summons. In his petition, he seeks the Court's direction to setting aside and quashing the summons under Sec 50 of PMLA.
विज्ञापन विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/KtaSCLy1WM— ANI (@ANI) September 17, 2021