फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chairman S Somnath says isro Developing Intelligent Satellites

ISRO: इंटेलिजेंट सेटेलाइट विकसित कर रहा इसरो, संगठन प्रमुख एस. सोमनाथ ने कही ये बात

Mon, 12 Sep 2022 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 11:13 PM IST
सार

इसरो प्रमुख ने बताया कि भू-समकालिक उपग्रह दूरसंचार, टेलीविजन प्रसारण, उपग्रहों से समाचार संकलन, मौसम पूर्वानुमान, आपदा चेतावनी और तलाशी व बचाव अभियानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की संचार जरूरतों को पूरा करते हैं। 
 

विज्ञापन
Chairman S Somnath says isro Developing Intelligent Satellites
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 'इंटेलिजेंट' भू-समकालिक संचार उपग्रह विकसित कर रहा है। इसे उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार फ्रीक्वेंसी और बैंडविड्थ बदलकर पुन: विन्यासित किया जा सकेगा। इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने सोमवार को ये जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भू-समकालिक उपग्रह दूरसंचार, टेलीविजन प्रसारण, उपग्रहों से समाचार संकलन, मौसम पूर्वानुमान, आपदा चेतावनी और तलाशी व बचाव अभियानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत की संचार जरूरतों को पूरा करते हैं। 
विज्ञापन


इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि हम आने वाले वर्षों में इंटेलिजेंट उपग्रह विकसित कर लेंगे। उनकी मदद से उपग्रह से किरण पुंजों को उच्च क्षमता वाले रेडियो सिग्नल में बदलकर जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इसके अलावा हम ऐसे एंटीना को आकार देने की स्थिति में भी आ जाएंगे जो इन किरणों को ग्रहण कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य के उपग्रह जिन्हें हम कक्षा में स्थापित कर रहे हैं, वे उच्च तकनीक क्षमता से युक्त सॉफ्टवेयर संचालित उपग्रह होंगे। हम इसे एक व्यावसायिक उत्पाद के रूप में विकसित करेंगे। हालांकि इसरो प्रमुख ने इसकी कोई समयसीमा नहीं  बताई है कि यह इंटेलिजेंट जीसैट का प्रक्षेपण कब किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed