{"_id":"5b3c00ee4f1c1b0d278b45a6","slug":"century-s-longest-lunar-eclipse-on-july-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, 27 जुलाई को आंशिक ग्रहण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, 27 जुलाई को आंशिक ग्रहण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Wed, 04 Jul 2018 05:21 AM IST
विज्ञापन
27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। इस चंद्र ग्रहण के भारत के सभी हिस्सों में दिखने की उम्मीद है। इस दौरान चंद्रमा थोड़ा सा लाल रंग का होगा। इस खगोलीय घटना को ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।'
विज्ञापन
एमपी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च , एमपी बिरला प्लेनेटेरियम के निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने कहा, ‘भारत में दर्शक खुशकिस्मत हैं क्योंकि आंशिक और पूर्ण दोनों ग्रहण देश के सभी हिस्सों से पूरी तरह से दिखाई देगा।’ उन्होंने बताया कि दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका पश्चिम एशिया और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों में भी ग्रहण दिखाई देगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट का होगा जबकि आंशिक ग्रहण एक घंटे से अधिक समय का होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण 27 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई को तड़के एक बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
पूरी रात दिखाई देगा चंद्रग्रहण
दुआरी ने बताया कि भारत में खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा क्योंकि ग्रहण लगभग पूरी रात दिखाई देगा।’ वैज्ञानिक ने बताया कि चंद्रमा 28 जुलाई को तड़के 1 बज कर 52 मिनट से 2 बज कर 43 मिनट तक सबसे ज्यादा अंधकार में रहेगा। उन्होंने कहा, ‘इस अवधि के बाद 28 जुलाई को तड़के 3 बज कर 49 मिनट तक आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा।