फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre to recruit three joint secretaries 14 directors and deputy secretaries from private sector

DoPT: निजी क्षेत्र से तीन संयुक्त सचिवों, 14 निदेशकों-उपसचिवों की भर्ती करेगा केंद्र, UPSC को दिए गए निर्देश

Thu, 01 Jun 2023 06:21 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 06:21 PM IST
सार

बयान में कहा गया है कि अब डीओपीटी से प्राप्त मांग के अनुसार, यूपीएससी अनुबंध के आधार पर लैटरल एंट्री के जरिए 17 अतिरिक्त पदों को भरेगा, जिसमें तीन संयुक्त सचिव और 14 निदेशक और उप सचिव शामिल हैं।

विज्ञापन
Centre to recruit three joint secretaries 14 directors and deputy secretaries from private sector
संघ लोक सेवा आयोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्र ने 17 वरिष्ठ अधिकारियों की भर्ती लैटरल एंट्री मोड के माध्यम से करने का फैसला किया है, जिसमें तीन संयुक्त सचिव और 14 निदेशक और उप सचिव शामिल हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) से निजी क्षेत्र के इन वरिष्ठ अधिकारियों को छह विभागों में शामिल करने को कहा है। एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

यह नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित चौथा ऐसा भर्ती अभियान है, जिसने 2018 में नई प्रतिभाओं को लाने और जनशक्ति की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए लैटरल एंट्री (सरकारी विभागों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति) की शुरुआत की थी। आमतौर पर संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के पद अखिल भारतीय और समूह 'ए' सेवाओं के अधिकारियों के पास होते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह नवीनतम भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, ऊर्जा मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत ग्रामीण विकास विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और सांख्यिकी मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में होगी।   
 

विज्ञापन

प्रस्तावित भर्ती 20 ऐसे विशेषज्ञों (जिनमें चार संयुक्त सचिव, 16 निदेशक और उप सचिव शामिल हैं) के अतिरिक्त हैं, जिन्हें लैटरल एंट्री के जरिए शामिल किया जाना है। बयान में कहा गया है कि अब डीओपीटी से प्राप्त मांग के अनुसार, यूपीएससी अनुबंध के आधार पर लैटरल एंट्री के जरिए 17 अतिरिक्त पदों को भरेगा, जिसमें तीन संयुक्त सचिव और 14 निदेशक और उप सचिव शामिल हैं।
 

अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन और निर्देश तीन जून को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। बयान में कहा गया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 3 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थियों को उनके ऑनलाइन आवेदनों में उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा और उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी जानकारी सही है।
 

कार्मिक मंत्रालय ने जून 2018 में पहली बार लैटरल एंट्री के माध्यम से संयुक्त सचिव रैंक के 10 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए भर्ती भी यूपीएससी ने ही की थी। आयोग ने अक्तूबर 2021 में फिर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव (3), निदेशक (19) और उप सचिव (9) के रूप में नियुक्ति के लिए 31 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। 20 मई को यूपीएससी द्वारा एक विस्तृत विज्ञापन जारी करने के साथ तीसरी बार ऐसी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed