फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre To Open 800 Passport Service Centres In Head Post Offices

2019 से पहले देश के 800 जिला डाक घरों में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र

Tue, 13 Jun 2017 08:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 13 Jun 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
Centre To Open 800 Passport Service Centres In Head Post Offices

केंद्र सरकार ने देश भर के 800 जिला डाक घरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का फैसला लिया है। इस कार्य को दो वर्षों के अंतर्गत पूरा करने का लक्ष्य है। इसका मकसद इस सेवा के लिए खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की पहुंच को आसान बनाना है।

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘इस साल हमने 150 डाक घरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। इसकी कामयाबी के बाद अगले साल तक सभी जिला पोस्ट ऑफिस में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।’
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, ‘देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पासपोर्ट प्राप्त करना और पासपोर्ट संबंधी शिकायतों का निवारण करना कठिन होता है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि कोई भी नागरिक पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबी दूरी का सफर तय नहीं करे।’ उन्होंने यह भी कहा कि इससे पासपोर्ट सेवा पारदर्शी बनेगी और बिचौलियों और दलालों की भूमिका कम होगी। गौरतलब है कि देश के कुछ प्रमुख डाक घरों में यह सेवा शुरू की भी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed