{"_id":"623c5ca4e7799a7621717875","slug":"centre-tells-rajya-sabha-about-private-companies-keen-to-build-satellite-launchers-including-adani-enterprises","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने बताया: सैटेलाइट लॉन्चर्स के निर्माण के लिए निजी कंपनियों में अडानी और एलएंडटी ने दिखाई रुचि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार ने बताया: सैटेलाइट लॉन्चर्स के निर्माण के लिए निजी कंपनियों में अडानी और एलएंडटी ने दिखाई रुचि
Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 24 Mar 2022 05:29 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा को सैटेलाइट लॉन्चर के निर्माण में रुचि दिखाने वाली निजी कंपनियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार क्या कदम उठा रही है।
विज्ञापन
pslv isro
- फोटो : isro
विस्तार
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और एलएंडटी सरकार संचालित उद्यमों के दो संघों का हिस्सा हैं जिन्होंने उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने के लिए इसरो के वारहॉर्स रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) बनाने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
अंतरिक्ष के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने पांच पीएसएलवी का निर्माण करने के लिए भारतीय उद्योग से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। एनएसआईएल कंपनी केंद्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत आती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि दो संघों ने पीएसएलवी के निर्माण के लिए टेक्नो-कमर्शियल प्रस्ताव पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले संघ में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और लार्सेन एंड ट्यूब्रो (एल एंड टी) शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं, दूसके संघ में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) शामिल हैं। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) ने भी पीएसएलवी के एंड-टू-एंड रियलाइजेशन के लिए प्रस्ताव पेश किया है।
एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) की सांसद वंदना चवन की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने राज्यसभा को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट व अन्य उपकरण बनाने के लिए उद्योग के साथ मिलकर काम कर रहा है।