{"_id":"58ad5ce24f1c1b5362b23043","slug":"centre-should-make-guidelines-needed-for-rehabilitation-of-mentally-ill-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागलखाने से ठीक हो चुके लोगों के रहने का इंतजाम करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पागलखाने से ठीक हो चुके लोगों के रहने का इंतजाम करे सरकार: सुप्रीम कोर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पागलखाने में दिमागी रुप से स्वस्थ होने के बावजूद रह रहे लोगों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार इन लोगों के पुनर्वास के लिए गाइडलाइन जारी करे।
मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार को आदेश देते हुए कहा, 'यह बेबद संवेदनशील मसला है। केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। पागलखाने में दाखिले के बाद कोई भी व्यक्ति की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है। यहां तक की अगर वह स्वस्थ हो जाता है तो भी उसे घर वापस लेने के लिए कोई नहीं आता है। केंद्र सरकार को ऐसे लोगों के पुनर्वास की व्यव्स्था करनी होगी।'
इस मामले में केंद्र सरकार की तरफ से सोलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल ऐसे लोगों के लिए कोई प्रावधान नहीं है, और सरकार को इस मामले में नियम बनाने के लिए 8 हफ्ते का समय चाहिए।