फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre should be blamed for illegal immigration from Bangla: WB minister

West Bengal: 'बंगाल से घुसपैठ के लिए केंद्र को ठहराया जाए जिम्मेदार', पश्चिम बंगाल मंत्री फिरहाद हकीम बोले

Sun, 22 Dec 2024 09:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Dec 2024 09:56 PM IST
सार

West Bengal: बांग्लादेश से अवैध प्रवासन के मुद्दे को लेकर टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बांग्लादेश की सीमा पर सुरक्षा कड़ी क्यों नहीं कर पा रहे हैं?

विज्ञापन
Centre should be blamed for illegal immigration from Bangla: WB minister
फिरहाद हकीम - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उनका यह बयान तब सामने आया है, जब अंसार-अल बांग्लादेश के कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। आरोप है कि ये संदिग्ध में आतंकी संगठन का नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


राज्य की पुलिस ने हाल ही में आठ संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से दो सदस्य बांग्लादेश के आतंककी संगठन अंसार-अल-इस्लाम से जुड़े थे। ये लोग बंगाल में अपने नेटवर्क को फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इन आतंकियों में से एक बांग्लादेशी नागरिक था, जिसने जाली पहचान पत्र और पासपोर्ट प्राप्त किए थे, ताकि वह अपनी अवैध गतिविधियों को अंजाम दे सके। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता हकीम ने कहा, यह जिम्मेदारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की है, जो अमित शाह के नेतृत्व में काम कर रहा है। वह बांग्लादेश की सीमा पर सुरक्षा कड़ी क्यों नहीं कर पा रहे हैं? क्यों सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ को नहीं रोक पा रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बार-बार सीमा सुरक्षा बढ़ाने की मांग को नजरअंदाज किया है और अमित शाह इस पर ध्यान देने के बजाय दलित विरोधी बयान दे रहे हैं। शाह ने हाल ही में संसद में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।  
  
हकीम ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकवादी समूह का पर्दाफाश किया और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की। उन्होंने कहा, हम किसी भी अवैध गतिविधि या प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे। लेकिन केंद्र को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 

मतदाता सूची में संशोधन की आवश्यकता: अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अवैध प्रवासी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वो  बैंक का एक अहम हिस्सा बन गए हैं, जो लोकतंत्र और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में तुरंत व्यापक संशोधन और सफाई की जरूरत है, ताकि सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को सुनिश्चित किया जा सके। 

मालवीय ने दावा किया कि बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद अंसारुल्ला बांग्ला टीम (एबीटी) के नेता जसीमुद्दीन रहमानी को जेल से रिहा किया गया और वह भारत में अपनी गतिविधियां तेज कर रहा है, खासकर असम और पश्चिम बंगाल में। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में महिला तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कुछ सबूत मिले हैं। 

 
तृणमूल कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने राज्य पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि राज्य पुलिस ने इन आतंकवादियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed