फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre seek report on uttrakhand fire

उत्तराखंड के जंगलों में आग पर पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 30 Apr 2016 10:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Apr 2016 10:12 PM IST
सार

  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्यपाल केके पाल से बात कर हालात की जानकारी ली
  • श्रीनगर में 11 सदस्यीय टीम को लेकर उतरा एमआई-17

विज्ञापन
centre seek report on uttrakhand fire
जंगल की आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्यपाल से विस्तृत जानकारी मांगी है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्यपाल केके पाल से बात कर हालात की जानकारी ली है। पीएमओ ने उत्तराखंड को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की तीन विशेष टीमों को उत्तराखंड में तैनात कर दिया गया है। इन टीमों में 135 सदस्य हैं। इन्हें अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली जिलों के प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एनडीआरएफ की टीमों के पास पानी टैंकर, पम्प, मेडिकल सेटअपऔर राहत-बचाव के तमाम उपकरण हैं। एम आई 17 हेलीकाप्टर भी हालात की सही तस्वीर जानने के लिए उड़ान भर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायु सेना बुझाएगी जंगलों की आग

centre seek report on uttrakhand fire
उत्तराखंड के जंगल में आग

जंगलों की आग बुझाने के लिए अब शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीआरडी के साथ ही अब वायु सेना की मदद ली जा रही है। गढ़वाल क्षेत्र में वनाग्नि पर काबू पाने के लिए वायु सेना का ग्यारह सदस्यीय दल एमआई-17 से शनिवार को पहुंचा। दल एमआई 17 से पानी की बौछार कर आग बुझाएगा। पहले चरण में पौड़ी जिले के जंगलों की आग बुझाई जाएगी।

जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि राज्य के जंगलों में लगी भीषण आग को देखते हुए शासन ने हेलीकाप्टर से आग बुझाने का निर्णय लिया है। एमआई-17 से वायु सेना का 11 सदस्यीय दल स्क्वाड्रन लीडर एसके यादव के नेतृत्व में शनिवार करीब चार बजे श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर पहुंचा। एसके यादव ने बताया कि एक हेलीकाप्टर कुमाऊं मंडल में भी भेजा गया है।

हेलीकाप्टर में परियोजना की झील से पानी भरा जाएगा। एसडीएम रजा अब्बास स्थानीय स्तर पर वायु सेना का सहयोग करेंगे। उधर, पौड़ी शहर के समीपवर्ती जंगलों में भड़की आग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। पौड़ी-खिर्सू मार्ग में गोड़ख्याखाल से आगे कई जगहों पर जंगलों में आग भड़की हुई है। बांज के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। सुंगरखाल-सीकू-ज्वाल्पा मोटर मार्ग के नीचे पड़ने वाले निसणी गांव का जंगल भी आग की चपेट में आ चुका है। कोट ब्लाक में भी कई जगह आग भड़की हुई है। आग से चारों तरफ धुंध ही धुंध छाई हुई है।

इस वजह से पौड़ी से सामने की पहाड़ियां बिल्कुल नहीं दिखाई दे रही हैं। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि वनाग्नि पर काबू पाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पौड़ी जिले में एनडीआरएफ के 36, एसडीआरएफ के 35 और पीआरडी के जवान के 70 जवान आग बुझाने में जुटे हैं। इसके अलावा वन विभाग और फायर विभाग की टीमें भी लगी हुई है। अब आग बुझाने के लिए वायु सेना का हेलीकाप्टर भी जिले को उपलब्ध हो गया है, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर कृत्रिम वर्षा के जरिये आग को बुझाने का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed