फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre’s stinker to KVIC over Narendra Modi replacing Mahatma Gandhi in calendars

बिना पूछे पीएम की तस्वीर इस्तेमाल न करने का निर्देश

Mon, 20 Feb 2017 06:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 06:13 AM IST
विज्ञापन
Centre’s stinker to KVIC over Narendra Modi replacing Mahatma Gandhi in calendars
सांकेतिक चित्र

प्रधानमंत्री कार्यालय ने खादी ग्रामोद्योग को बिना अनुमति प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। पीएमओ ने प्रधानमंत्री की तस्वीर के इस्तेमाल करने पर नाराजगी भी जताई है। गौरतलब है ग्रामोद्योग के नए साल के कैलेंडर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छापे जाने पर सियासी संग्राम शुरू हो गया था। हालांकि सरकार की ओर से तब भी कहा गया था कि खादी ग्रामोद्योग ने बिना पूछे तस्वीर का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

 
खादी ग्रामोद्योग के नव वर्ष के कैलेंडर पर गांधी की जगह मोदी की तस्वीर छपने पर सियासी संग्राम शुरू हो गया था। एक महीने पहले पीएमओ ने खादी ग्रामोद्योग से जवाब मांगा था कि बिना इजाजत उसने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर क्यों छापी थी। इससे पहले भी बीते साल के अंत में प्रधानमंत्री की तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल पर बड़ा विवाद हुआ था। रिलायंस ने जिओ के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का बड़ा मौका दे दिया था। हालांकि बाद में कंपनी को इसके लिए 500 रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था।
विज्ञापन


पीएमओ सूत्रों के मुताबिक खादी ग्रामोद्योग को कहा गया है कि वह भविष्य में प्रधानमंत्री की तस्वीर छापने से पहले हर हाल में अनुमति ले। पीएमओ ने इस मामले में गहरी नाराजगी भी जताई है। गौरतलब है कि नए साल के कैलेंडर में ग्रामोद्योग ने मोदी को चरखा कातते हुए दिखाया है। इस पर विपक्ष के कड़े एतराज के बाद सरकार ने कहा था कि तस्वीर के इस्तेमाल से पहले अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि विवाद तब और भड़क गया था जब हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने पीएम मोदी को महात्मा गांधी से बड़ा ब्रांड एंबेसडर बता दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed