{"_id":"5767c8494f1c1b1a62b47e6d","slug":"centre-s-mega-plan-to-create-huge-jobs-through-coastal-zones","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्र के रास्ते नौकरियां लाने की तैयारी में मोदी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समुद्र के रास्ते नौकरियां लाने की तैयारी में मोदी सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Jun 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
समुद्र व्यापार क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- फोटो : Getty
देश में बेरोजगार युवकों का नौकरी मुहैया कराने में नाकाम रहने के आरोपों के बीच मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है जिसके बाद नौकरियों की बाढ़ आने की उम्मीद है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति निर्माताओं के साथ हुई बैठक में इस बात पर सहमति जताई गई कि समुद्री बंदरगाहों से होने वाले आयात-निर्यात के जरिए रोजगार पैदा करने का काम किया जाए।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नीति आयोग ने इस बार जोर दिया है कि समुद्री इलाकों में आर्थिक क्षेत्रों का निर्माण कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इस बारे में पैनल के उपाध्यक्ष अरविंद पनगरिया ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि कैसे समुद्री सीमा में आयात के जरिए चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ने अपने यहां रोजगार के अवसर पैदा किए।
विज्ञापन
सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने देश की जनता से वादा किया था कि वे देश के भीतर बेहतर रोजगार के अवसर पैदा करेंगे लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए। इस मुद्दे को लेकर हो रही किरकिरी के बीच खुद प्रधानमंत्री ने पहल करते हुए नीति आयोग की बैठक बुलाकर जल्द से जल्द इस दिशा में उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Published By: Amit Tiwari