फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre issues show cause notice to Air India Express Safeena Husain wins WISE Prize big news in hindi

Big News: नियम का उल्लंघन करने पर एअर इंडिया को नोटिस; वाइज पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं सफीना

Mon, 04 Dec 2023 08:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 04 Dec 2023 08:08 AM IST
सार

संक्षेप में पढ़ें प्रमुख राष्ट्रीय खबरें... 

विज्ञापन
Centre issues show cause notice to Air India Express Safeena Husain wins WISE Prize big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

‘एजुकेट गर्ल्स’ की संस्थापक सफीना हुसैन देश के गांवों में स्कूल छोड़ चुकी 14 लाख लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर का वाइज (डब्ल्यूआईएसई) पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। हाल ही में में दोहा में वर्ल्ड इनोवेशन समिट फॉर एजुकेशन (डब्ल्यूआईएसई) शिखर सम्मेलन के 11वें संस्करण में कतर फाउंडेशन की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। यह शिक्षा के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।

विज्ञापन


सफीना ने एक बातचीत में कहा कि सोलह साल पहले, जब ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के बारे में सुना भी नहीं गया था, तब मैंने स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को मुख्यधारा की शिक्षा में वापस लाने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था स्थापित करने का फैसला किया था। 21वीं सदी में भी, भारत में ऐसे गांव हैं, जहां बकरियों को संपत्ति समझा जाता है, लेकिन लड़कियों को जिम्मेदारी माना जाता है। उन्होंने कहा, लड़कियों को स्कूल से बाहर रखने के गरीबी से लेकर पितृसत्ता जैसे कई अनगिनत कारण हैं।
विज्ञापन


नियम का उल्लंघन करने पर एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस
टाटा समूह की कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस को नियमों के उल्लंघन के मामले में श्रम मंत्रालय ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार एयरलाइन के प्रबंधन और केबिन क्रू सदस्यों के बीच विवाद के मामले में नियम की अनदेखी की गई। मामले के अनुसार केबिन क्रू के कई सदस्यों ने उड़ान से पहले विश्राम के दौरान कमरा साझा करने सहित कुछ चिंताएं जताई हैं। इस मामले में औद्योगिक विवाद निवारण कानून 1947 के तहत श्रम विभाग के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जवाब नहीं मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा की सभी कारें जनवरी से होंगी महंगी
होंडा कार्स की सभी मॉडल की कारें एक जनवरी से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने रविवार को बताया कि बढ़ती इनपुट लागत का बोझ अब ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है। इसलिए, सभी मॉडल की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। जापान की कंपनी भारतीय बाजार में एलिवेट, सिटी और अमेज मॉडल की कारें बेचती है। कंपनी के उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) कुणाल बहल ने कहा, कंपनी उत्पादन लागत बढ़ने की वजह से अगले महीने से दाम बढ़ाएगी। कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इस पर फैसला इस महीने के अंत तक होगा। हालांकि, एलिवेट मॉडल को बाजार में उतारने के समय तय की कीमतें 23 दिसंबर तक ही वैध रहेंगी। इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ ऑडी ने भी जनवरी से वाहनों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है।

नक्सलियों ने अपने ही मददगार को मार डाला
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने अपने मददगार एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि कोरची तालुका के मोरकुटी गांव निवासी चमरा मडावी (38) को शनिवार देर रात नक्सलियों ने उसके घर से उठा लिया और गांव के बाहरी इलाके में उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने कहा कि मडावी प्रतिबंधित संगठन का समर्थक था। उसे पिछले साल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों को गोला-बारूद की आपूर्ति करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि मडावी की बहन भी नक्सली है और उसकी शादी माओवादियों के डिविजनल कमेटी सदस्य (डीवीसी) मानसिंह होली से हुई है। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि मडावी ने गोला-बारूद की आपूर्ति के लिए नक्सलियों से पैसे लिए थे और यह हत्या उसी से संबंधित घटनाक्रम से जुड़ी हो सकती है।

पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं अभिनेता जूनियर महमूद, हालत नाजुक
कारवां, हाथी मेरे साथी और मेरा नाम जोकर जैसी फिल्मों के अभिनेता जूनियर महमूद पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं, जो अब चौथे चरण में पहुंच गया है। हास्य अभिनेता जॉनी लीवर ने रविवार को कहा कि उनकी हालात नाजुक है। हाल ही में वह उनसे मिलने उनके घर गए थे। 67 वर्षीय अभिनेता, जिनका असली नाम नईम सैय्यद है, ने एक बाल कलाकार के रूप में मोहब्बत जिंदगी है (1966) और नौनिहाल (1967) से कॅरिअर की शुरुआत की थी। 1968 की फिल्म सुहागरात में अपने साथ अभिनय करने के बाद दिवंगत हास्य अभिनेता महमूद ने उन्हें जूनियर महमूद नाम दिया था। 

असम में मुठभेड़ में मारा गया ड्रग्स तस्कर, पांच पुलिसकर्मी भी घायल
असम के कामरूप जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध ड्रग्स तस्कर मारा गया, जबकि महिला पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास नशीली सामग्री से भरा एक बैग बरामद किया है। पुलिस ने कहा कि कार में सफर कर रहे ड्रक तस्करों को जब रुकने के लिए कहा तो गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक ड्रग तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई।


किस्मत बदलने का झांसा देकर पादरी ने महिला से करोड़ों ठगे
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में एक पादरी रेवरेंज ट्रिमोथी जोशी को महिला से ठगी मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पादरी ने नगालैंड के दिमापुर की एक महिला को किस्मत बदलने का झांसा देकर उसे एक मिस्ट्री बॉक्स बेचा था। इसे खरीदने के लिए पादरी ने महिला से अलग-अलग खातों में करोड़ों रुपये जमा करवा लिए। हालांकि उस बक्शे में कुछ भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed