फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   centre government will withdraw its notification of ban on sale of cattle for slaughter

स्लॉटर बैन वाले फैसले पर पीछे हटी सरकार, वापस लेगी विवादित नोटिफिकेशन

Thu, 30 Nov 2017 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
centre government will withdraw its notification of ban on sale of cattle for slaughter
प्रतीकात्मक तस्वीर

पशु बाजार में मवेशियों की वध के लिए ब्रिकी पर पाबंदी लगाने के लिए केंद्र सरकार जो नोटिफिकेशन लाई थी अब उसको वापस लेने की तैयारी हो रही है। पर्यावरण और वन मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते इसके लिए कानून मंत्रालय को लिखा जा चुका है। बताया गया है कि सरकार उस नोटिफिकेशन को कुछ वजहों से दोबारा देखने के लिए वापस ले रही है।

विज्ञापन



गोवा में लागू नहीं होता केंद्र का कैटल बैन कानून, पर्रिकर ने बताई ये खास वजह
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मंत्रालय ने इस नोटिफिकेशन के संबंध में बाकी राज्यों ने उनकी राय मांगी थी। केंद्र सरकार की इस नोटिफिकेशन पर काफी विवाद हुआ था, माना जा रहा था कि सरकार ने ऐसा अपनी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर किया है। उस दौरान गाय के नाम पर हिंसक घटनाएं भी सामने आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिफिकेशन में क्या था?

centre government will withdraw its notification of ban on sale of cattle for slaughter
प्रतीकात्मक चित्र

सरकार जानवरों पर होने वाली क्रूरता की रोकथाम के लिए बने (पशुधन बाजार नियमन) नियम में बदलाव करना चाहती थी। नोटिफिकेशन में लिखा था कि अगर कोई शख्स पशु बाजार में मवेशियों का सौदा (खरीदी-बिक्री) करना चाहता है तो उसको लिखित में देना होगा कि उस मवेशी का वध नहीं किया जाएगा बल्कि वह किसानी में काम आएगा।

केरल, मेघायल, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने खुलकर इस नोटिफिकेशन का विरोध किया था। किसान भी इसके विरोध में थे। मई के आखिर में मद्रास हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर तमिलनाडु में इस नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी, फिर जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने इस रोक को पूरे भारत में लागू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed