{"_id":"5a14a6a54f1c1b97678bd006","slug":"centre-government-will-talk-to-saudi-arabia-for-increase-haj-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा हज कोटा, सऊदी अरब से बात करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बढ़ेगा हज कोटा, सऊदी अरब से बात करेगी सरकार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत का हज कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार सऊदी अरब सरकार से बातचीत करेगी क्योंकि सालाना धार्मिक यात्रा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय की नई हज नीति की तारीफ करते हुए नकवी ने कहा कि इस बार 45 से ज्यादा उम्र की चार महिलाओं का समूह बिना मेहराम (पुरुष सदस्य जिससे महिला विवाह नहीं कर सकती) के हज कर सकता है। 15 नवंबर तक 22 ऐसे समूह ने आवेदन किया है, जिसमें से 18 केरल के हैं। हज यात्रा के आवेदन की अंतिम तारीख पांच दिसंबर है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि वे जनवरी के पहले हफ्ते में सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौता करेंगे। उस वक्त हज कोटा बढ़ाने की बात भी कही जाएगी। इस साल जनवरी में सऊदी अरब भारत का हज कोटा 1.36 लाख से 1.70 लाख कर चुका है।
विज्ञापन
नकवी के मुताबिक वे चाहेंगे कि हज कोटा ज्यादा से ज्यादा बढ़े क्योंकि पिछले साल पांच लाख लोगों ने आवेदन किया था। इस साल आवेदन प्रक्रिया तीन माह पहले शुरू की गई है। हज डिविजन 30 हजार ऑनलाइन आवेदन और 3 हजार ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य कर चुका है। 15 फीसदी ऑनलाइन आवेदन हज मोबाइल एप से आएं हैं।