फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre Extends Defence Secretary Rajesh Kumar Singh’s Tenure Until 2027; Which Rules Were Relaxed?

केंद्र ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ाया: अब 2027 तक रहेंगे पद पर, किन नियमों में मिली छूट?

Sat, 24 Oct 2026 09:02 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 24 Oct 2026 09:02 PM IST
सार

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को केंद्र सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। अब वह 31 अक्तूबर 2027 तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर 2026 को समाप्त होने वाला था। नियुक्ति समिति ने किन नियमों में छूट देकर यह मंजूरी दी? रक्षा सचिव बनने से पहले सिंह किन अहम पदों पर काम कर चुके हैं? उनके प्रशासनिक अनुभव में कौन-कौन से विभाग शामिल रहे हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Centre Extends Defence Secretary Rajesh Kumar Singh’s Tenure Until 2027; Which Rules Were Relaxed?
रक्षा मंत्रालय में राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को केंद्र सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। अब वह 31 अक्तूबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शनिवार, 24 अक्तूबर को उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी। उनका मौजूदा कार्यकाल 31 अक्तूबर 2026 को समाप्त होने वाला था। नए आदेश के मुताबिक, वह 31 अक्तूबर 2027 तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। इस फैसले के साथ रक्षा मंत्रालय में उनकी जिम्मेदारी एक साल और बढ़ गई है।

विज्ञापन


राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल कब तक बढ़ाया गया है?
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की सेवा एक साल बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ाया गया है। अब वह 31 अक्तूबर 2027 तक पद पर रह सकते हैं। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इससे पहले कोई नया निर्देश जारी होता है, तो उसी के अनुसार फैसला लागू होगा। यानी उनका कार्यकाल 31 अक्तूबर 2027 तक या अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। इससे पहले उनके पद पर रहने की तय अवधि 31 अक्तूबर 2026 तक थी।
विज्ञापन


सेवा विस्तार के लिए किन नियमों में दी गई छूट?
राजेश कुमार सिंह के सेवा विस्तार को मंजूरी देते समय कुछ सेवा नियमों में छूट दी गई है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, यह फैसला मौलिक नियम 56(डी) और अखिल भारतीय सेवा मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ नियम, 1958 के नियम 16(1ए) के प्रावधानों में छूट देते हुए लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के रक्षा विभाग में सचिव के रूप में उनकी सेवा 31 अक्तूबर 2026 के बाद एक साल के लिए बढ़ाई गई है। यह फैसला कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूर किया है। इस तरह सरकार ने निर्धारित सेवानिवृत्ति अवधि से आगे उनकी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश कुमार सिंह ने कब संभाला था रक्षा सचिव का पद?
राजेश कुमार सिंह ने 1 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में रक्षा सचिव का पद संभाला था। वह 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अधिकारी हैं और केरल कैडर से आते हैं। इससे पहले उन्होंने 20 अगस्त 2024 को रक्षा सचिव के रूप में नियुक्ति की तैयारी से जुड़ी विशेष कार्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभाली थी। रक्षा सचिव का पद संभालने से पहले वह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे थे। वहां उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि देश अपने बहादुर सैनिकों के बलिदान का ऋण हमेशा याद रखेगा और उनका साहस भारत को सुरक्षित तथा समृद्ध बनाने की प्रेरणा देता है।

रक्षा सचिव बनने से पहले किन अहम पदों पर रहे सिंह?
रक्षा सचिव बनने से पहले राजेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। उन्होंने 24 अप्रैल 2023 से 20 अगस्त 2024 तक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इससे पहले वह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में सचिव थे। इसके अलावा वह शहरी विकास मंत्रालय में निदेशक, डीडीए में भूमि आयुक्त, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव और कृषि विभाग में संयुक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली है।


राज्य सरकार में भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां?
राजेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। वह केरल सरकार में शहरी विकास सचिव और बाद में वित्त सचिव रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव में शहरी विकास, कृषि, पेट्रोलियम, उद्योग और पशुपालन जैसे अलग-अलग क्षेत्र शामिल हैं। रक्षा सचिव बनने से पहले उनके पास केंद्र और राज्य सरकार में काम करने का लंबा अनुभव था। उन्होंने 1 नवंबर 2024 को गिरिधर अरमाने की जगह रक्षा सचिव का पद संभाला था। गिरिधर अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी थे और 31 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। अब राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ने के बाद वह रक्षा सचिव के पद पर एक साल और जिम्मेदारी निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed