फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre-Delhi row Govt can not function if it does not have control over services says Delhi tells SC

Centre vs Delhi: दिल्ली की दलील- सेवाओं पर नियंत्रण के बिना काम नहीं कर सकती सरकार, जानें कोर्ट ने क्या कहा

Tue, 10 Jan 2023 10:30 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 10 Jan 2023 10:30 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार को यह बात माननी होगी कि लोक व्यवस्थ, पुलिस और भूमि (राज्य सूची की) उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। इसलिए, अगर नौकरशाहों को इनसे संबंधित विभागों में तैनात किया जाता है, तो यह दिल्ली सरकार की कार्यकारी शक्ति के बाहर भी होगा।

विज्ञापन
Centre-Delhi row Govt can not function if it does not have control over services says Delhi tells SC
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अगर सरकार का सेवाओं पर नियंत्रण नहीं है तो वह काम नहीं कर सकती है, क्योंकि नौकरशाहों का कार्य बहिष्कार शासन को नकार देगा और अधिकारियों को लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं बनाएगा। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ से दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एएम सिंघवी ने अनुरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सेवारत सिविल सेवकों को निर्वाचित सरकार के माध्यम से लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।

विज्ञापन


यह संविधान पीठ सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र बनाम दिल्ली सरकार विवाद मामले की सुनवाई कर रही है। सिंघवी ने संविधान पीठ के समक्ष तर्क दिया कि सेवाओं के नियंत्रण न होने के कारण हर छोटे-छोटे मुद्दे पर दिल्ली सरकार की भागदौड़ थम जाती। उन्होंने कहा कि हिंदी में एक प्रसिद्ध कहावत है कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकते।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
दिनभर चली सुनवाई के दौरान पीठ ने राज्य सूची के विषयों की लोक व्यवस्था, पुलिस और भूमि जैसी तीन प्रविष्टियों का हवाला दिया, जहां दिल्ली सरकार अनुच्छेद 239AA (दिल्ली के संबंध में विशेष प्रावधान) के अनुसार कानून नहीं बना सकती है। पीठ ने कहा कि दिल्ली सरकार को यह बात माननी होगी कि लोक व्यवस्थ, पुलिस और भूमि (राज्य सूची की) उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। इसलिए,अगर सिविल सेवकों को इनसे संबंधित विभागों में तैनात किया जाता है, तो यह दिल्ली सरकार की कार्यकारी शक्ति के बाहर भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि पर कानून नहीं बना सकती दिल्ली सरकार
पीठ ने कहा कि संविधान की 7वीं अनुसूची में तीन सूचियां हैं- संघ, राज्य और समवर्ती। केंद्र और राज्य सरकारों को पहली दो सूचियों में उल्लिखित विषयों पर कानून बनाने का विशेष अधिकार है। अनुसूची की समवर्ती सूची में उल्लिखित विषयों पर केंद्र और राज्य दोनों कानून बना सकते हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार, अनुच्छेद 239AA के अनुसार, राज्य सूची में शामिल सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि पर कानून नहीं बना सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed