फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre Bureaucracy Reshuffle new Expenditure Revenue and Culture Secretaries govt order hindi news updates

Bureaucracy: नए व्यय-राजस्व-संस्कृति सचिवों समेत 21 नियुक्तियां, छह महिलाएं भी शामिल; सरकार ने जारी किए आदेश

Fri, 18 Apr 2025 04:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 18 Apr 2025 04:46 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने शीर्ष नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को अब व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुए हैं, इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। जानिए अहम बदलाव

विज्ञापन
Centre Bureaucracy Reshuffle new Expenditure Revenue and Culture Secretaries govt order hindi news updates
डीओपीटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल और नियुक्तियों को लेकर अहम फैसला लिया है। छह महिला सिविल सेवा अधिकारियों समेत कुल 21 नौकरशाहों की नियुक्ति या उन्हें नई जगह या उनके विभाग बदलने का फैसला हुआ है। शुक्रवार को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। नए राजस्व सचिव नियुक्त किए गए वरिष्ठ नौकरशाह अरविंद श्रीवास्तव कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। फिलहाल वे प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आदेश में कहा, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव के रूप में अरविंद श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


मणिपुर कैडर के अधिकारी व्यय विभाग के सचिव नियुक्त

शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार मणिपुर कैडर के 1992 बैच के अधिकारी वुमलुनमंग वुअलनम को वित्त मंत्रालय के अंतर्गत व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे नागरिक उड्डयन सचिव के रूप में पदस्थापित वुमलुनमंग मनोज गोविल का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bureaucracy: केंद्र सरकार ने डेढ़ दर्जन नौकरशाहों की नियुक्ति का आदेश जारी किया; रक्षा विभाग में OSD भी होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग को भी मिला नया सचिव
मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल को नया संस्कृति सचिव नियुक्त किया गया है। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक अग्रवाल वर्तमान में राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। वे वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) के निदेशक का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

छह नई महिला अधिकारियों पर एक नजर

  • 1990 बैच की महाराष्ट्र कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मीता आर लोचन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग की सचिव होंगी। मीता यूपी कैडर की महिला वन सेवा अधिकारी ए. नीरजा की जगह लेंगी। जो 31.05.2025 को सेवानिवृत्त होंगी।

 

  • कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी वंदना गुर्नानी को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

 

  • हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994  बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर को वित्त मंत्रालय में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है। अनुराधा, 1987 बैच के कर्नाटक कैडर आईएएस अधिकारी अजय सेठ की जगह लेंगी। अजय आगामी 30.06.2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

 

  • मध्य प्रदेश कैडर की महिला अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को युवा कार्य और खेल मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। 1994 बैच की अधिकारी पल्लवी मीता आर. लोचन की जगह लेंगी। फिलहाल वे हाइड्रोकार्बन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में महानिदेशक के रूप में काम कर रही हैं।

 

  • छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया गया है। 1994 बैच की अधिकारी सुब्रत गुप्ता का स्थान लेंगी। 1990 बैच के अधिकारी सुब्रत पश्चिम बंगाल कैडर के अधिकारी हैं, जो 31.05.2025 को सेवानिवृत्त होंगे।

 

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो अधिकारियों के पदों को इन-सिटू अपग्रेडेशन (in-situ upgradation) के तहत अस्थायी रूप से अपग्रेड करने का भी फैसला लिया है। इसके तहत भारत सरकार के सचिव पद पर काम कर रहे अधिकारियों को विशेष सचिव का दर्जा मिलेगा। इसका लाभ ओडिशा कैडर की महिला आईएएस अधिकारी रंजना चोपड़ा को मिलेगा। रंजना 1994 बैच की अधिकारी हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय में अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार बनाया गया है। 

इन-सिटू अपग्रेडेशन का लाभ, विशेष सचिव बने अधिकारी
रंजना के अलावा केरल कैडर के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा को पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल 1994 बैच के अधिकारी राजेश अपर सचिव के रूप में काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल बोले- कर्नाटक में रोहित वेमुला कानून बनाए सरकार, जाति आधारित भेदभाव खत्म करना है मकसद

इन 21 नौकरशाहों को नई जिम्मेदारियां, कार्मिक विभाग का आदेश; नीचे देखिए पूरी सूची


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed