{"_id":"684d545745b507864506ca14","slug":"centre-announces-extended-scrutiny-of-boeing-dreamliner-787-series-aircraft-present-in-indian-fleet-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Tragedy: हादसे के बाद सरकार का आदेश, भारतीय बेड़े में बोइंग 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Tragedy: हादसे के बाद सरकार का आदेश, भारतीय बेड़े में बोइंग 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच होगी
Sat, 14 Jun 2025 04:22 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:22 PM IST
सार
Air India Tragedy: अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारतीय बेड़े में बोइंग ड्रीमलाइनर 787 सीरीज के विमानों की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सरकार ने दिए बोइंग 787 विमानों के जांच के आदेश
- फोटो : ANI / boeing.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में हाल ही में हुए भीषण विमान हादसे के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने शनिवार को बताया कि डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) ने भारतीय विमानन बेड़े में शामिल बोइंग ड्रीमलाइनर 787 सीरीज के सभी विमानों की विस्तृत जांच का आदेश दिया है। इस भीषण हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में 241 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं हादसे वाली जगह पर मौजूद 24 लोगों की भी मौत हुई है।
यह भी पढ़ें - Air India Plane Crash: उड्डयन मंत्रालय ने बताई एअर इंडिया विमान हादसे की पूरी कहानी; ब्लैक बॉक्स पर कही यह बात
अब तक 8 विमानों की जांच पूरी
इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ने ये बताया कि भारतीय विमानन बेड़े में इस समय कुल 34 बोइंग 787 विमान मौजूद हैं। इनमें से 8 विमानों की जांच पहले ही तात्कालिक रूप से पूरी की जा चुकी है, और शेष विमानों की भी जल्दी ही जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, 'भारत में बहुत सख्त सुरक्षा मानक हैं। हादसे के बाद हमें महसूस हुआ कि बोइंग 787 विमानों की गहराई से निगरानी की जरूरत है। डीजीसीए ने इसके लिए विस्तृत निरीक्षण के आदेश दिए हैं।'
विज्ञापन
'जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई समझौता नहीं'
मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हादसे की जांच पूरी होने तक सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा- जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, जो भी जरूरी कदम सामने आएंगे, हम उन्हें बिना किसी हिचक के लागू करेंगे ताकि विमानन सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए। मंत्री ने बताया कि एअर इंडिया को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे मृतकों के परिवारों की हर तरह से मदद करें। शवों की पहचान डीएनए जांचके जरिये की जा रही है ताकि सही परिवारों को सौंपे जा सकें। उन्होंने कहा, 'यह बेहद दर्दनाक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनकी मदद के लिए एयर इंडिया को पूरी प्रक्रिया में साथ देने को कहा गया है। गुजरात सरकार भी इसमें पूरा सहयोग कर रही है।'
यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़ी, अब तक 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए
हादसे ने देश को झकझोर दिया- नायडू
राम मोहन नायडू ने कहा कि 12 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा। उन्होंने कहा, 'यह हादसा पूरे देश को हिला देने वाला था। यह मेरे लिए भी निजी तौर पर भावुक क्षण था, क्योंकि मैंने भी अपने पिता को एक सड़क हादसे में खोया है। मैं उस दर्द को समझ सकता हूं।'
ब्लैक बॉक्स मिला, जांच में तेजी
मंत्री ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB)को तुरंत जांच के लिए लगाया गया। हादसे की जगह से ब्लैक बॉक्स 13 जून को शाम 5 बजे बरामद कर लिया गया। ब्लैक बॉक्स से यह पता चल पाएगा कि हादसे के वक्त विमान में क्या हुआ था। 'ब्लैक बॉक्स की जांच से हमें तकनीकी जानकारी मिलेगी कि हादसे से ठीक पहले विमान में क्या गड़बड़ी हुई थी।'
उच्च स्तरीय जांच समिति गठित
केंद्र सरकार ने इस हादसे की गहराई से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठनभी कर दिया है। यह समिति हादसे के कारणों और लापरवाही की संभावनाओं की पड़ताल करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन