{"_id":"6388925b0a1fd6351f11d526","slug":"centre-air-quality-panel-directs-up-haryana-rajasthan-to-ensure-registration-of-cng-eautos-from-jan-1-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Pollution: UP-हरियाणा और राजस्थान को केंद्र का अहम निर्देश, ऑटो-ई रिक्शा के पंजीकरण पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi-NCR Pollution: UP-हरियाणा और राजस्थान को केंद्र का अहम निर्देश, ऑटो-ई रिक्शा के पंजीकरण पर कही ये बात
Thu, 01 Dec 2022 06:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने प्रदूषण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। अयोग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान को एनसीआर में एक जनवरी से केवल सीएनजी और ई-ऑटो का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पैनल ने यूपी, हरियाणा, राजस्थान से 2026 के अंत तक डीजल ऑटो को चरणबद्ध तरीके से हटाने को भी कहा है।
विज्ञापन
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर कहा कि एक जनवरी 2027 से एनसीआर में केवल सीएनजी और ई-ऑटो चलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोग ने तीन राज्यों को एनसीआर में एक जनवरी से केवल सीएनजी और ई-ऑटो का पंजीकरण सुनिश्चित करने और 2026 के अंत तक डीजल ऑटो को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एनसीआर में दिल्ली, हरियाणा के 14 जिले, उत्तर प्रदेश के आठ जिले और राजस्थान के दो जिले शामिल हैं। दिल्ली ने 1998 में डीजल ऑटो रिक्शा के अपने बेड़े को सीएनजी में बदलने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया था। दिल्ली में फिलहाल डीजल से चलने वाले ऑटो का रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन