फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central minister VK Singh on POK Pakistan Occupied Kashmir statement

VK Singh: 'इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK', केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान

Tue, 12 Sep 2023 10:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Sep 2023 10:09 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा।

विज्ञापन
Central minister VK Singh on POK Pakistan Occupied Kashmir statement
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधने के साथ पीओके पर भी बात की। वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा और साथ ही कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।
विज्ञापन

 
पीओके अपने आप ही होगा भारत में विलय
जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।' प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी में बचपना है: वीके सिंह
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है। 

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर बचपना है और उनमे परपक्वता कम है।  राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कुछ और किया कुछ। राज्य में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मेहनती लोग रहते है और जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। 


उत्तर प्रदेश से की राजस्थान की तुलना
वीके सिंह ने कांग्रेस पर निशना साधते हुए कह कि राजस्थान एक विकसित राज्य था, लेकिन पिछले पौने पांच वर्षों में पेपर लीक घटनाएं और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। यहां लूट, यौन शोषण, डकैती की घटनाएं आम हो गई है।

राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए वीके सींह ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में अपराधी की संख्या बढ़ी हुई थी, लेकिन मौजूदा समय में अपराधी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए है। भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राज्य में परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed