फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central minister Prakash jawadekar said no one option for narendra modi for Loksabha elections 2019

नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं, अनुपस्थिति में फैल जाएगी अराजकता: जावडे़कर

Sun, 20 Jan 2019 06:38 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, पुणे
भाषा, पुणे Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 20 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Central minister Prakash jawadekar said no one option for narendra modi for Loksabha elections 2019
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नहीं है और उनकी अनुपस्थिति में अराजकता फैल जाएगी। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा शनिवार को आयाजित विपक्ष की रैली पर निशाना साधते हुए जावडे़कर ने कहा कि अगला चुनाव ''लोग मजबूत सरकार चाहते हैं या मजबूर सरकार'' जैसे मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोलकाता की कल की रैली में विपक्षी दल एक साथ आए, उस पर ध्यान देने से यह स्पष्ट होता है कि ये सभी दल मोदी को हटाना चाहते हैं लेकिन विकल्प कौन है? वे विकल्प प्रस्तुत नहीं कर सकते, ऐसे में देश में स्थिति ऐसी होगी कि यदि मोदी नहीं हैं तो अराजकता होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने इंद्र कुमार गुजराल, चंद्रशेखर और एचडी देवेगौड़ा की गठबंधन सरकारों का हवाला देते हुए कहा कि लोगों ने उन कमजोर सरकारों को झेला है, जबकि दूसरी तरफ जनता मोदी की अगुवाई वाली मजबूत और नीति आधारित सरकार के फायदे देख चुकी है। इसलिए लोग मजबूत और मजबूर सरकार के बीच चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2014 चुनाव से ज्यादा सीटें लाएगी भाजपा

जावडे़कर ने कहा कि कोलकाता रैली से विपक्षी दलों की घबराहट दिखती है क्योंकि वे घोषणापत्र या न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए कोई समिति नहीं बना पाए बल्कि उन्होंने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन पर एक पैनल बनाया। 



उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मजबूर सरकार चाहते हैं ताकि वे भ्रष्टाचार कर सकें। उन्होंने कहा कि लोग मोदी सरकार जैसी मजबूत सरकार चाहते हैं जो व्यवस्था से भ्रष्टाचार का सफाया कर रही है और उसमें लिप्त लोगों को नहीं बख्श रही है।

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि सत्तारुढ़ भाजपा 2019 के चुनाव में 2014 से कहीं अधिक सीटें हासिल करेगी और उसका वोट शेयर भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed