फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Govt Will Promote Achievements And Work Of Four Years, Hoping To Make Up For Loss From Farmers Protest

चार साल की उपलब्धियां गिनाएगी सरकार, किसान आंदोलन से नुकसान की भरपाई की आस

Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 13 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Central Govt Will Promote Achievements And Work Of Four Years, Hoping To Make Up For Loss From Farmers Protest
नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास मास्क पहने हुए एक सरकारी कर्मचारी। - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के मामले में उच्च एजेंडा लेकर चलती है। कोविड-19 संक्रमण काल में भी सरकार इसे प्रमुखता से आगे बढ़ाने में जुट गई है। आने वाले दिनों में और संसद में बजट पेश किए जाने से पहले केंद्र सरकार ने पिछले चार साल के दौरान बजटीय प्रावधान के तहत की गई घोषणाओं को जनता के बीच में ले जाने की योजना बना चुकी है।

विज्ञापन


इसके लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जिम्मेदारी दी गई है और अगले एक दो दिनों में मंत्रालय के अधिकारी केंद्र सरकार की उपलब्धियों, पूरी की गई योजनाओं तथा आए बदलावों के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस तरह के प्रचार-प्रसार को जनता के बीच में पहुंचाने का पक्षधर है। पीएमओ में सरकार की छवि में चमक लाने की जिम्मेदारी एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी के पास है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार और कृषि मंत्रालय ने किसान आंदोलनन को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठाया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एमएसपी पर सरकारी खरीद समेत सभी मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार काफी संवेदनशीलता से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed