फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Govt ministers and officials will not use red beacons on cars from 1st May

मोदी कैबिनेट का VIP कल्चर को झटका, 1 मई से लालबत्ती बंद, किसी को छूट नहीं

Wed, 19 Apr 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Wed, 19 Apr 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
Central Govt ministers and officials will not use red beacons on cars from 1st May
फाइल फोटो

मोदी कैबिनेट ने लाल बत्ती पर पाबंदी लगा दी है। ये फैसला एक मई से लागू होगा। VVIP कल्चर समाप्त करने के लिए ये कदम उठाए गए हैं। इसके दायरे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री समेत सभी शामिल हैं। किसी को छूट नहीं है। 

विज्ञापन


कैबिनेट की इस बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अरुण जेटली ने फैसलों पर विस्तार से बात की। जेटली ने बताया कि सरकार 16 लाख से ज्यादा वीवीपीएटी मशीनें खरीदेगी। कैबिनेट ने 3,000 करोड़ रुपए नई ईवीएम मशीनों की खरीद को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय विपक्षी दलों द्वारा लगातार ईवीएम मशीन पर संदेह और भविष्य में होने वाले चुनावों में वीवीपीएटी मशीन के इस्तेमाल की मांग पर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव आयोग 2014 से अबतक 11 बार सरकार को वीवीपीटी मशीनों के लिए कह चुका था। वहीं पिछले साल मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने पत्र  लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीवीपीएटी मशीनों के लिए फंड जारी करने के लिए लिखा था 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार ने कैबिनेट के उस फैसले पर भी बात की जिसमें सरकार के मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती हटवाने की बात कही। 

ये भी पढ़ें-VVIP कल्चर को नजरअंदाज कर शेख हसीना को लेने पहुंचे मोदी

अभी तक मापदंडों के मुताबिक, केन्द्र में 32 कैबिनेट मंत्रियों और कुछ अन्य लोगों के गाड़ियों पर लाल बत्ती लगाने की अनुमति दी जाती है, जो कैबिनेट मंत्री के पद के बराबर माने जाते हैं। वहीं राज्यों में मंत्रियों की संख्या इससे अधिक होती है। बताया जा रहा है कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों के साथ परामर्श लेने के बाद पीएमओ के लिए तीन विकल्प भेजे थे। उनमें से एक विकल्प लाल बत्तियों के इस्तेमाल को समाप्त करना था। सूत्रों मुताबिक यह प्रस्ताव डेढ़ साल से ज्यादा के लिए लंबित है।

ये भी पढ़ें-पंजाब में लाल बत्ती का इस्तेमाल हुआ गैरकानूनी, VIP कल्चर खत्म करने पर मुहर
गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सबसे पहले इस कल्चर को समाप्त किया था। उसके बाद पंजाब में अमरिंदर सिंह के सरकार बनने के बाद ये फैसला लिया गया। हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के लाल बत्ती पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed