फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central govt increased security of bahubali leader

केंद्र सरकार ने बढ़ाई बाहुबलियों की सुरक्षा, ब्रजेश पाठक को जेड कैटगरी

Mon, 06 Feb 2017 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Central govt increased security of bahubali leader
- फोटो : amar ujala

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बेशक राजनीति में साफ और बेदाग चेहरों की वकालत करने का दावा करती हो लेकिन असलियत में वह खुद भी ऐसे लोगों को बढ़ावा देने में पीछे नहीं है। 

विज्ञापन


इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्र सरकार ने तमाम राजनीतिक दलों की शान बढ़ा रहे बाहुबलियों की सुरक्षा में बढोत्तरी कर दी है। इनमें सबसे प्रमुख नाम कुछ दिन पूर्व ही बसपा छोड़कर भाजपा में आए बाहुबली और पूर्वांचल का बड़ा नाम रहे ब्रजेश पाठक का है। ‌जिनकी वाई श्रेणी से सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड़ श्रेणी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि केंद्र की ओर से किन किन बाहुबलियों की सुरक्षा में बढोत्तरी की गई है इसकी विस्तृत जानकारी तो नहीं मिल सकी है लेकिन ब्रजेश पाठक का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है जिन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माफिया डॉन ब्रजेश सिंह के विधायक भतीजे की सुरक्षा भी बढ़ी

Central govt increased security of bahubali leader

ब्रजेश पाठक की गिनती की पूर्वाचंल के दबंग नेताओं में होती है। कुछ दिनों पूर्व ही बसपा छोड़कर पाठक भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद उन्हें दिल्‍ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। उनके अलावा माफिया डान ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

ब्रजेश सिंह निर्दलीय एमएलसी हैं तो उनके भतीजे सुशील सिंह भाजपा से विधायक हैं। हालांकि धानपुरा से विधायक उनके भतीजे सुशील सिंह के अनुसार ब्रजेश सिंह भी भाजपा में हैं। इसके अलावा सपा नेता अभय सिंह की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है।

हालांकि इसके पीछे मौजूदा चुनावों को प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसमें राजनीतिक रंजिश के कारण किसी तरह की अनहोनी को देखते हुए बाहुबलियों की सुरक्षा बढाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed