{"_id":"64cbe0ff1538f9c22e044fa4","slug":"central-govt-gives-nod-to-change-of-names-of-four-villages-1-railway-station-latest-news-update-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Change Of Names: राजस्थान के तीन और यूपी के एक गांव का नाम बदलने को मंजूरी; एक रेलवे स्टेशन का भी नाम बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Change Of Names: राजस्थान के तीन और यूपी के एक गांव का नाम बदलने को मंजूरी; एक रेलवे स्टेशन का भी नाम बदला
Thu, 03 Aug 2023 10:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार ने ओडिशा में एक रेलवे स्टेशन और राजस्थान के तीन गांवों समेत चार गांव के नाम बदलने को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने ओडिशा के खोरधा मंडल में हरिदासपुर-पारादीप में 'रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन' का नाम बदलकर 'उदयगिरी-रत्नागिरी रोड रेलवे स्टेशन' करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
दरअसल, गृह मंत्रालय रेल मंत्रालय, डाक विभाग और भारतीय सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति लेने के बाद किसी स्थान या स्टेशन का नाम बदलने की मंजूरी देता है। यह भी पुष्टि करनी होती है कि उनके रिकॉर्ड में प्रस्तावित नाम से मिलता-जुलता कोई शहर या गांव नहीं है।
विज्ञापन
इन गांवों के भी नाम बदले
राजस्थान के उदयपुर जिले की कनोड तहसील में स्थित 'खिमवातों का खेड़ा' का नाम बदलकर 'खिमसिंहजी का खेड़ा' कर दिया गया है। ऐसे ही जोधपुर जिले की फलोदी तहसील में 'बेंगती कला' का नाम बदलकर 'बेंगती हरबुजी' और जालौर जिले की सायला तहसील में 'भुंडवा' का नाम बदलकर 'भांडवपुरा' करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया जा चुका है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित 'अमानुल्लापुर' का नाम बदलकर 'जमुना नगर' करने को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन