केंद्र सरकार ने बिहार और कर्नाटक के लिए 1813 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि को दी मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बिहार और कर्नाटक में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1813 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता राशि को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) के फंड से बिहार के लिए 400 करोड़ और कर्नाटक के लिए 1200 करोड़ की सहायता राशि को मंजूरी दी गई है।
इसके अलावा केंद्र सरकार ने बिहार के एसडीआरएफ के लिए अपने हिस्से की दूसरी किस्त को अग्रिम रूप से जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य को 213.75 करोड़ रुपये मिलेंगे। बता दें कि इन दोनों की राज्यों में बाढ़ के चलते सैकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा हजारों लोगों के घरों में पानी भरने के कारण बेघर भी हो गए हैं।
Central govt has approved advance release of Rs 400 crores for Bihar & Rs 1200 crores for Karnataka from National Disaster Response Fund (NDRF) 'on account basis.' Govt has approved advance release of 2nd installment of Centre's share of SDRF amounting to Rs 213.75 crore to Bihar
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 4, 2019
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष मॉनसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ से करीब 1,900 लोगों की मौत हुई और अन्य 46 लोग लापता हैं। 22 राज्यों में करीब 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सबसे अधिक 382 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई, जबकि 227 मौतों के साथ पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर रहा।