फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government will to sell 20 percent stake in IRCTC through OFS

आईआरसीटीसी में ओएफएस के जरिए 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार

Thu, 10 Dec 2020 02:18 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Central Government will to sell 20 percent stake in IRCTC through OFS
IRCTC - फोटो : IRCTC

सरकार ने आईआरसीटीसी में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की योजना बनाई है। ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेची जा रही इस हिस्सेदारी के लिए बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


1367 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है आधार मूल्य, आज सामने आएगा प्रस्ताव
सरकार ने आईआरसीटीसी का प्रति शेयर आधार मूल्य 1367 रुपये तय किया है। निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) सचिव तुहिन कांता पांडे ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) में ऑफर फॉर सेल कल (बृहस्पतिवार) गैर खुदरा उपभोक्ताओं के लिए खुलेगा। दूसरे दिन खुदरा निवेशक आवेदन कर पाएंगे। सरकार 15 फीसदी इक्विटी का विनिवेश करेगी, जिसके साथ 5 फीसदी ग्रीन शू विकल्प भी होगा।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, सरकार कंपनी के 2,40,00,000 इक्विटी शेयर बेचने का प्रस्ताव रख रही है, जो 15 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इसके साथ 80,00,000 अतिरिक्त शेयर बेचने का विकल्प है, जो कुल इक्विटी शेयर कैपिटल का 5 फीसदी हिस्सा है। ऑफर फॉर सेल के लिए आधार मूल्य 1367 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी का शेयर बुधवार को 1,618.05 रुपये के बाजार भाव पर बंद हुआ। यह पिछले दिन के भाव से 1.55 फीसदी कम था। कंपनी की प्रवर्तक भारत सरकार इस बिक्री पेशकश के तहत अपने हिस्से के कुल 3.2 करोड़ शेयर बेचेगी। इससे सरकार को 4,374 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा।


बता दें कि कोविड- 19 के कारण सरकार के खजाने पर काफी दबाव है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 1.20 लाख करोड़ रुपये सार्वजनिक उपक्रमों के विनिवेश से आने हैं, जबकि 90 हजार करोड़ रुपये की राशि वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बेचने से प्राप्त होंगे। सरकार की आईआरसीटीसी में वर्तमान में 87.40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सेबी के दिशानिर्देशों के तहत सरकार को कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर 75 प्रतिशत पर लानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed