फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government started process of appointing next Chief Justice SA Bobde will retire on 23rd April

सीजेआई बोबडे: अगले महीने होंगे रिटायर, केंद्र ने पूछा उत्तराधिकारी का नाम

Sun, 21 Mar 2021 04:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Mar 2021 04:11 AM IST
सार

  • कानून मंत्री ने चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, 23 अप्रैल को रिटायर होंगे चीफ जस्टिस बोबडे।

विज्ञापन
Central Government started process of appointing next Chief Justice SA Bobde will retire on 23rd April
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : Twitter @BJP4India

विस्तार

केंद्र सरकार ने अगले चीफ जस्टिस की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चीफ जस्टिस एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर होंगे और केंद्र सरकार ने उन्हें उत्तराधिकारी का नाम बताने के लिए कहा है।

विज्ञापन


कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस बोबडे को पत्र लिखकर अगले चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश करने को कहा। उच्च न्यायपालिका में सदस्यों की नियुक्ति की संचालन प्रक्रिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठतम जज को चीफ जस्टिस नियुक्त किया जाता है। कानून मंत्री उचित समय पर वर्तमान चीफ जस्टिस से अगले सीजेआई की नियुक्ति के लिए सिफारिश की मांग करते हैं।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया के तहत सिफारिश मिलने के बाद कानून मंत्री उस नाम को प्रधानमंत्री के समक्ष रखते हैं, जो राष्ट्रपति को नियुक्ति के मामले में सलाह देते हैं। जब भी वरिष्ठतम जज की फिटनेस को लेकर कोई संदेह होता है तो अन्य जजों के साथ चर्चा के बाद अगले चीफ जस्टिस का नाम तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ जस्टिस बोबडे के बाद जस्टिस एनवी रमणा सबसे वरिष्ठ जज हैं। 27 अगस्त, 1957 को जन्में जस्टिस रमणा का कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed